‘पीएम केयर्स’ से आवंटित हुए 1000 करोड़ रुपये लेकिन प्रवासियों को कुछ नहीं मिलेगा: चिदंबरम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने गुरुवार को दावा किया कि ‘पीएम केयर्स’ कोष से 1000 करोड़ रुपये के आवंटन के बावजूद प्रवासी श्रमिकों को हाथ में कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि यह राशि राज्यों को मिलेगी ताकि वे मजदूरों की यात्रा और उनके रहने खाने के खर्च का भुगतान कर सकें।
उन्होंने ट्वीट किया, 'पीएम केयर्स से प्रवासी श्रमिकों के लिए 1000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। कृपया, समझने में गलती मत करिए। यह पैसा प्रवासी श्रमिकों को नहीं दिया जाएगा, बल्कि राज्य सरकारों को प्रवासी कामगारों की यात्रा, रहने, दवा और खाने के खर्च के लिए दिया जाएगा। प्रवासी मजदूरों के हाथों में कुछ नहीं मिलेगा।'
चिदंबरम ने कहा, 'बहुत सारी बाधाओं को पार करते हुए एक प्रवासी कामगार अपने गांव पहुंचता है, लेकिन वहां उसके लिए कोई रोजगार नहीं है। उसके पास कोई आय नहीं है। वह और उसका परिवार कैसे गुजारा करेगा?' गौरतलब है कि पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने बुधवार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए 3,100 करोड़ रूपये आवंटित करने का निर्णय लिया।
The money will not be given to the migrant workers but to the State governments to meet the expenses of travel, accommodation, medicine and food for the migrant workers. But nothing will go to the hands of the migrant workers.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) May 14, 2020
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार पीएम केयर्स फंड से आवंटित किए गए 3,100 करोड़ रूपये में से करीब 2,000 करोड़ रूपये वेंटिलेटर की खरीद और 1000 करोड़ रूपये प्रवासी मजदूरों के लिए निर्धारित किए गए हैं।