फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chidambaram s bail application will be heard today, Arrested in INX Media case

चिदंबरम की सरेंडर अर्जी पर अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित, ईडी ने किया विरोध

Thu, 12 Sep 2019 03:53 PM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 12 Sep 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Chidambaram s bail application will be heard today,  Arrested in INX Media case
पी चिदंबरम - फोटो : PTI

आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की याचिका पर दिल्ली की निचली अदालत ने फैसला शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित रखा है। प्रवर्तन निदेशालय के धन शोधन मामले में समर्पण के लिए चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। चिदंबरम ने ईडी के सामने आत्मसमर्पण की अपील की है। हालांकि ईडी ने चिदंबरम की याचिका का विरोध किया। 

विज्ञापन

 
ईडी ने कहा कि धन शोधन मामले में अभी चिदंबरम को गिरफ्तार करने की जरूरत नहीं है। ईडी ने विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहार को बताया कि भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में चिदंबरम न्यायिक हिरासत में हैं और सबूतों से छेड़छाड़ की स्थिति में नहीं हैं। ईडी ने कहा कि वह उचित समय पर आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में उन्हें हिरासत में लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उनके वकील कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि चिदंबरम जब चाहे आत्मसमर्पण कर सकते हैं, यह उनका अधिकार है। 

इससे पहले अदालत ने चिदंबरम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था जबकि वह ईडी की हिरासत में दिए जाने की मांग कर रहे थे। इससे पहले सीबीआई उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed