फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chidambaram admits to 'editorial' changes in Ishrat Jahan files

चिदंबरम का कबूलनामा, हां मैंने दस्तावेजों में कुछ 'संपादकीय' बदलाव किए थे

Tue, 15 Mar 2016 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
Chidambaram admits to 'editorial' changes in Ishrat Jahan files
चिदंबरम ने संपादकीय बदलाव करने की बात कबूली - फोटो : Getty Images
पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने इशरत जहां मामले में दाखिल किए गए हलफनामे में थोड़ी बहुत 'संपादकीय' बदलाव किए थे। इस बात को खुद चिदंबरम स्वीकार किया है।
विज्ञापन


मुंबई में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान चिदंबरम ने अपनी नई किताब 'स्टैंडिंग गॉर्ड- ए ईयर इन अपोजिशन' में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए इस इशरत जहां मामले में संपादकीय बदलाव करने की बाद कही। चिदंबरम ने ही यह पुस्तक लिखी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में पूर्व गृह सचिव जीके पिल्लई ने चिदंबरम पर इशरत जहां मामले में दाखिल किए गए हलफनामे में बदलाव करने का आरोप लगाया था। उन आरोपों को चिदंबरम ने तो स्वीकार करते हुए उसे महज एक संपादकीय बदलाव ही बताया। हालांकि, उन्होंने पहले दिए बयान में पिल्लई को भी इस मामले में बराबर का जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ ने दिए आंतरिक जांच के आदेश

Chidambaram admits to 'editorial' changes in Ishrat Jahan files
संसद भवन में राजनाथ सिंह - फोटो : Getty Images

चिदंबरम ने कहा, 'उस वक्त के अटॉर्नी जनरल उस हलफनामे को लेकर मेरे पास आए थे। मैंने, जैसा सभी वकीलों की आदत होती है उसमें कुछ बदलाव किए थे। यह हर वकील की आदत होती है। कोई भी वकील कहीं भी कॉमा लगा सकता है और जरूरी शब्दों को दिखा सकता है। मुझे नहीं लगता कि मेरे पास जितनी भी फाइलें आई थी वह बिना बदलाव के वापस गई हों। वह फाइलें गृह सचिव के टेबल से करीब तीन बार होकर गुजरती हैं।'

उन्होंने कहा, 'वह फाइलें अब गायब हो गई हैं। आखिर किसको फायदा पहुंचाने के लिए उन फाइलों को गायब किया गया? मुझे वह गायब हुए ड्राफ्ट चाहिए। उसमें कुछ छिपाने वाला तथ्य नहीं था।' गौरतलब है कि यूपीए सरकार पर आरोप है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को फंसाने के लिए इशरत जहां मामले में उसके लश्कर-ए-तैयबा से संबंध को दस्तावेजों से हटा दिया था।

पिल्लई के खुलासे के बाद से यूपीए सरकार लगातार भाजपा के निशाने पर है। भाजपा का कहना है कि जानबूझकर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ किया गया था। फिलहाल गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले की आंतरिक जांच कराने के आदेश दे दिए हैं। भाजपा सरकार लगातार इशरत जहां मामले में उस वक्त के मोदी सरकार को फंसाने का आरोप भी लगाती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed