फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chicken pieces found in vegetarian food in Maharashtra Legislative Assembly canteen

महाराष्ट्र विधानभवन की कैंटीन में शाकाहारी खाने में मिले चिकन के टुकड़े, जांच के आदेश

Thu, 20 Jun 2019 09:37 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Chicken pieces found in vegetarian food in Maharashtra Legislative Assembly canteen
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
महाराष्ट्र विधानभवन की कैंटीन में परोसे गए शाकाहारी भोजन में चिकन के टुकड़े मिलने की घटना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रूख अपनाते हुये कहा कि इस घटना की जांच होगी।
विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार ने जब यह मामला विधानसभा में उठाया तो फडणवीस ने कहा कि कैंटीन प्रबंधन को इस बात के कड़े निर्देश दिये जायेंगे कि ऐसी घटना भविष्य में दोबारा न हो।
विज्ञापन


बुधवार को एक सरकारी अधिकारी ने कैंटीन से ‘मटकी उसल’ (शाकाहारी महाराष्ट्रीय भोजन) परोसने को कहा तो उसमें उन्हें चिकन के टुकड़े मिले।

जब पवार ने यह मामला उठाया तो कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने निम्न सदन को बताया कि नागपुर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज के खाने में गोबर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गंभीर मामला है और (अस्पताल की घटना के) दोषी को निलंबित किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed