फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chhattishgarh police press conference after senior journalist vinod verma arrested

पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Fri, 27 Oct 2017 12:44 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 27 Oct 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
chhattishgarh police press conference after senior journalist vinod verma arrested
- फोटो : ANI

वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। मीडिया से बातचीत में पुलिस का आरोप है कि विवादित सीडी की करीब 1000 कॉपियां बनाई गईं। पुलिस के मुताबिक करीब 500 सीडियां बरामद हुईं  हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि उन्हें पत्रकार विनोद वर्मा का पता सीडी की कॉपी बनाने वाले से मिला। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पत्रकार विनोद वर्मा के पास उन्हें सीडी व पेन ड्राइव मिली है, हालांकि शिकायकर्ता प्रकाश बजाज की शिकायत में उनका नाम नहीं था। पुलिस का कहना है कि सीडी की कॉपी बनाने वाले ने जानकारी दी कि ये सीडी विनोद वर्मा के कहने पर बनवाई गई थी। पुलिस का कहना है कि ब्लैकमेलिंग होने से पहले ही कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


हालांकि इस पूरी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एफआईआर में पत्रकार विनोद वर्मा का नाम नहीं फिर भी उन पर कार्रवाई की गई। साथ ही फोन कॉल में विनोद वर्मा की आवाज की पुष्टि भी नहीं हो पाई है। इससे पहले शुक्रवार सुबह विनोद वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने उन्हें उनके गाजियाबाद स्थित घर से हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को हिरासत में लिया


गिरफ्तारी के बाद विनोद वर्मा ने कहा, 'मेरे पास छत्तीसगढ़ सरकार के एक बड़े मंत्री की सेक्स सीडी है। यह वहां की सरकार को हजम नहीं हो रहा है और उन्हें बचाने में लगी हुई है।'

छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार की निंदा की है। उनका कहना है कि जिस सीडी को लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप विनोद वर्मा पर लगा है, वो प्रदेश के एक कद्दावर मंत्री की है। बघेल ने वो सीडी भी सार्वजनिक की, जिसमें मंत्री एक महिला के साथ आपत्तिजनक हाल में हैं। उन्होंने इस सीडी की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed