फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh Rajasthan Madhya Pradesh CM Names Meetings BJP MPs who won Assembly Election met PM Modi JP Nadda

PM Modi: भाजपा संसदीय दल की बैठक आज, इस्तीफा देने के बाद पीएम मोदी से मिले विधानसभा चुनाव जीतने वाले सांसद

Thu, 07 Dec 2023 01:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Dec 2023 01:33 AM IST
सार

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की आज पहली बैठक होगी। इसमें तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया जा सकता है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Rajasthan Madhya Pradesh CM Names Meetings BJP MPs who won Assembly Election met PM Modi JP Nadda
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की आज पहली बैठक होगी। इसमें तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया जा सकता है। भाजपा संसदीय दल में पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं। इसकी बैठक आम तौर पर सत्र के दौरान हर सप्ताह होती है। बैठकों में पीएम मोदी सहित इसके नेता संसद में एजेंडे और पार्टी के संगठनात्मक तथा राजनीतिक अभियानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बोलते हैं।

विज्ञापन


वहीं, भाजपा के कई सांसदों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन सांसदों ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। सभी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा का हिस्सा होंगे। नवनिर्वाचित विधायकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। इस्तीफा देने वालों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल भी शामिल हैं। इससे अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि इस्तीफा देने वाले सांसद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की भावी सरकार में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफा देने वाले 10 सांसदों में तोमर और पटेल के अलावा जबलपुर के सांसद राकेश सिंह, सीधी की सांसद रीती पाठक, होशंगाबाद के सांसद उदय प्रताप सिंह, राजस्थान के राजसमंद की सांसद दीया कुमारी, जयपुर के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा, छत्तीसगढ़ के अरुण साव और गोमती साय शामिल हैं।


बाबा बालक नाथ और रेणुका सिंह जल्द संसद की सदस्यता से देंगे इस्तीफा
सूत्रों के मुताबिक, अलवर के सांसद बाबा बालक नाथ और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी जल्द संसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। दोनों ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों में कुल 21 सांसदों को उम्मीदवार बनाया था। इनमें से 12 ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में सात-सात, छत्तीसगढ़ में चार और तेलंगाना में तीन सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed