फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Priyanka gandhi will address women rally in bastar to woo women voters

Chhattisgarh: बस्तर रैली से चुनावी अभियान को धार देंगी प्रियंका, महिला वोटर्स को बड़ा संदेश देगी भूपेश सरकार

Wed, 05 Apr 2023 06:28 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 05 Apr 2023 06:28 PM IST
सार

Chhattisgarh: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहले यूपी और फिर हिमाचल प्रदेश में कमान संभाली थी। यूपी में तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी और प्रियंका को सफलता नहीं मिली। लेकिन हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी का जादू सिर चढ़कर बोला और कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की...

विज्ञापन
Chhattisgarh: Priyanka gandhi will address women rally in bastar to woo women voters
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel with Congress General Secretary Priyanka Gandhi - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

छत्तीसगढ़ में जैसे जैस चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं का दौरा प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी को बस्तर आने का निमंत्रण दिया है। बस्तर में 12 अप्रैल को महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। सीएम ने कहा कि बस्तर में मातृशक्ति सम्मेलन होगा। मैंने प्रियंका गांधी को बस्तर आने का निमंत्रण दिया है। प्रियंका गांधी राज्य सरकार के आंगनबाड़ी सहायिकाओं, महिलाकर्मियों के बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही राहुल गांधी 11 अप्रैल को वायनाड जाने वाले हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री ने वायनाड से लौटते हुए छत्तीसगढ़ आने की अपील राहुल गांधी से की है।

विज्ञापन

इससे पहले प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने के लिए रायपुर आई थीं। तब सीएम भूपेश बघेल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। जिस रास्ते से प्रियंका गांधी वाड्रा को अधिवेशन स्थल जाना था, उसे गुलाब के फूलों से बिछा दिया गया था। प्रियंका का इस तरह से स्वागत का अंदाज कइयों को चौंका गया था। जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी की बस्तर की सभा कांग्रेस से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी। बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस विधायक हैं। ऐसे में प्रियंका की सभा को काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले प्रियंका ने रायपुर के जोरा मैदान में 26 फरवरी को सभा की थी।

विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहले यूपी और फिर हिमाचल प्रदेश में कमान संभाली थी। यूपी में तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी और प्रियंका को सफलता नहीं मिली। लेकिन हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी का जादू सिर चढ़कर बोला और कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की। हालांकि प्रदेश में हर पांच साल में सत्ता बदलने का ट्रेंड है, लेकिन फिर भी इस जीत का श्रेय प्रियंका गांधी के हिस्से गया। इन दोनों ही राज्यों में प्रियंका के साथ सीएम बघेल प्रभारी की भूमिका थे। कई बार कांग्रेस के भीतर राजनीतिक समीकरणों ने यह संकेत भी दिया है कि प्रियंका गांधी का विश्वास और समर्थन सीएम बघेल के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed