फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chhattisgarh Minister TS Singh Deo lodged a police complaint against BJP leader Kapil Mishra for allegedly spreading false and malicious information against Rahul Gandhi nepal visit

राजनीति में ‘बदला’राज: भाजपा और आप के रास्ते पर चल पड़ी कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के मंत्री ने दर्ज कराया कपिल मिश्रा के खिलाफ केस

Fri, 06 May 2022 02:55 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 06 May 2022 02:55 PM IST
सार

सिंह देव ने कहा है कि यह सोशल मीडिया पोस्ट पूरी तरह से झूठे और निराधार हैं और एक राजनीतिक दल के द्वारा कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से राहुल गांधी की छवि को खराब करने तथा लोगों के मन में घृणास्पद और विभाजनकारी विचारधारा का प्रचार करने के अभियान के रूप में इसे फैलाया जा रहा है। गांधी वास्तव में नेपाल की निजी यात्रा पर थे। वे कुछ समारोहों में शामिल हुए...

विज्ञापन
Chhattisgarh Minister TS Singh Deo lodged a police complaint against BJP leader Kapil Mishra for allegedly spreading false and malicious information against Rahul Gandhi nepal visit
कपिल मिश्रा और टीएस सिंह देव - फोटो : for reference only

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी के मामले में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी तरह की बदले कार्रवाई करने का आरोप पहले भाजपा पर भी लगता रहा है। अब इस मामले में कांग्रेस भी आप और भाजपा के रास्ते पर चल पड़ी है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को भाजपा नेता कपिल मिश्रा और दो अन्य के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेपाल दौरे को लेकर कथित तौर पर 'झूठी' और 'दुर्भावनापूर्ण' सूचना फैलाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 

वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई अमर उजाला से चर्चा में कहते है कि राजनीतिक दलों में आजकल यह चलन देखा जा रहा है कि वे अपने विरोध में बोलने वालों लोगों की पुलिस में शिकायत और एफआईआर दर्ज करवाने का सहारा लेती है। लेकिन यह तरीका बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कहावत है कि एक हाथ से ताली नहीं बजती। ये राजनीति में पूरी तरह से सटीक बैठती है। जब कोई राजनीतिक पार्टी इस तरह का काम करती है तो दूसरे दल भी उस रास्ते पर चलने में देरी नहीं करते हैं। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है तो उनका एक बड़ा समृद्ध इतिहास है। वह इस तरह का आचरण कभी नहीं करती है। लेकिन देर-सवेर वह भी अब भाजपा, आप समेत अन्य पार्टियों के रास्ते पर चलने लग गई है। इन मामलों में कांग्रेस को दोष देना ठीक नहीं है। क्योंकि उसने अन्य पार्टियों की तुलना में बहुत देर से अपने विरोधियों पर बदले की कार्रवाई करना शुरू किया है।

विज्ञापन

 

किदवई आगे कहते है कि राजनेताओं का काम चुनाव लड़ना, कानून बनाना और देश और समाज को मजबूत बनाना है। लेकिन आजकल के नेता और मंत्री यह सब छोड़कर पुलिस और अदालत के काम कर रहे हैं। इस तरह के घटनाक्रम रोकने का कर्तव्य आज सत्ताधारी दल का है। आज भाजपा और उसके सहयोगी दलों की केंद्र और प्रदेशों में सरकार है। सबसे पहले वह पहल करें और इस अध्याय को बंद करें। इस तरह के कामों की पूरी जिम्मेदारी देश के पीएम, गृह मंत्री और तमाम उनकी पार्टियों के सीएम के बनती है, जिन्होंने ऐसे कामों की शुरुआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुनहगारों को षड्यंत्र की कीमत चुकानी पड़ेगी: मंत्री देव

बुधवार से बस्तर संभाग के तीन दिवसीय दौरे पर आए मंत्री सिंह देव प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढ़ी और बस्तर जिला कांग्रेस के नेताओं के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद सिंह देव ने ट्वीट किया, 'मैंने जगदलपुर पुलिस स्टेशन में कपिल मिश्रा, मेजर (सेवानिवृत्त) सुरेंद्र पूनिया और हरीश खुराना के खिलाफ, राहुल गांधी के खिलाफ जानबूझकर अफवाह फैलाने और उनकी छवि खराब करने का ओछा प्रयास करने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है। गुनहगारों को इस षड्यंत्र की कीमत चुकानी होगी। प्राथमिकी जगदलपुर थाने में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल और जिला कांग्रेस के गणमान्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में दर्ज कराई गई।'

 

सिंह देव ने कहा है कि यह सोशल मीडिया पोस्ट पूरी तरह से झूठे और निराधार हैं और एक राजनीतिक दल के द्वारा कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से राहुल गांधी की छवि को खराब करने तथा लोगों के मन में घृणास्पद और विभाजनकारी विचारधारा का प्रचार करने के अभियान के रूप में इसे फैलाया जा रहा है। गांधी वास्तव में नेपाल की निजी यात्रा पर थे। वे कुछ समारोहों में शामिल हुए। जहां उनकी एक स्थानीय परिचित के साथ फोटो है। ट्वीट में जिसे चीनी महिला राजनयिक महिला के रूप में दिखाया गया है, वह राहुल गांधी की एक परिचित नेपाली महिला है।

आखिर मुझ पर एफआईआर क्यों: कपिल मिश्रा

मंत्री सिंह देव की शिकायत के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने उनके ट्वीट पर पलटवार करते हुए ट्वीट कर सवाल किया है कि राहुल गांधी ऐसी जगह क्यों गए जहां की वीडियो से उनकी छवि धूमिल हो जाए। मिश्रा ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, मुझ पर एफआईआर क्यों? राहुल गांधी जहां खुद गए वहां की वीडियो से उनकी छवि धूमिल हो गई? ऐसी जगह गए क्यों जहां कि वीडियो से छवि धूमिल हो... अगर अदालत गांधी के पासपोर्ट का विवरण सार्वजनिक करने के लिए कहती है तो क्या आप इसे सार्वजनिक कर पाएंगे? छवि ज्यादा धूमिल न हो जाए बाबा की।

मंत्री की शिकायत के बाद पुलिस जुटी कानूनी कार्रवाई में

बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंत्री सिंह देव ने बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाने में आवेदन देकर कपिल मिश्रा, भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता हरीश खुराना और मेजर (सेवानिवृत्त) सुरेंद्र पूनिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय पुलिस को सौंपी शिकायत में सिंह देव ने कहा है कि यह ट्विटर हैंडल पूरी तरह से गलत और दुर्भावनापूर्ण पोस्ट कर रहे हैं। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने का कहना है कि पुलिस आवेदन की जांच के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed