फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh Election 2023: Analysis of Candidates contesting poll in first Phase

Chhattisgarh Elections: पहले चरण में 46 प्रत्याशी करोड़पति तो दो के पास पैसे ही नहीं, 11% महिलाओं को मिला टिकट

Fri, 27 Oct 2023 04:31 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 27 Oct 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 233 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 26 उम्मीदवारों (12 फीसदी) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 12 उम्मीदवारों (सात फीसदी) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
loader
Chhattisgarh Election 2023: Analysis of Candidates contesting poll in first Phase
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचार चरम पर है। राज्य में 7 नवंबर को पहले और 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिमार्म्स (ADR) ने पहले चरण के उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण की 20 सीटों पर कुल 233 प्रत्याशी मैदान में हैं।



आइये जानते हैं एडीआर की रिपोर्ट में क्या है?

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

कितने उम्मीदवार दागी?
इस चरण में चुनाव लड़ रहे 233 में से 26 उम्मीदवारों (12 फीसदी) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 12  उम्मीदवारों (सात फीसदी) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

भाजपा ने सबसे ज्यादा दागियों को दिया टिकट 
सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार भाजपा के हैं। भाजपा के 20 में से पांच उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें से चार उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। आप के 10 में से चार उम्मीदवार दागी हैं, जिनमें एक उम्मीदवार गंभीर आपराधिक मामले का सामना कर रहे हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) पार्टी के 15 में से तीन उम्मीदवारों पर केस चल रहा है, जिनमें दो गंभीर आपराधिक मामले का सामना कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के दो उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

कितने करोड़पति प्रत्याशी मैदान में?
2023 में पहले चरण में उतरे 233 प्रत्याशियों में से 21 फीसदी यानी 46 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इन सभी प्रत्याशियों के औसत धन की बात करें तो 1.34 करोड़ रुपये है। 11 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच करोड़ या इससे ज्यादा है। 18 उम्मीदवारों की दौलत दो से पांच करोड़ के बीच है। 50 लाख से दो करोड़ की संपत्ति वाले 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे उम्मीदवार जिनकी दौलत 10 लाख से 50 लाख है उनकी संख्या 50 है। 106 प्रत्याशियों की संपत्ति 10 लाख से कम की है।

भाजपा ने सबसे ज्यादा करोड़पतियों को दिया टिकट
पहले चरण में कांग्रेस के 17 उमीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के 14 प्रत्याशी करोड़पति हैं। आम आदमी पार्टी के कुल 10 उम्मीदवारों में से तीन करोड़पति हैं। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के दो उम्मीदवारों की दौलत एक करोड़ रूपये से ज्यादा की है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

पहले चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार के पास 40 करोड़ की संपत्ति
पहले चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी कवर्धा सीट से आप के खडगराज सिंह हैं। खडगराज की कुल संपत्ति 40 करोड़ है। दूसरे नंबर पर पंडरिया से भाजपा की भावना बोहरा हैं, जिनकी संपत्ति 33 करोड़ रुपए है। वहीं, जगदलपुर से कांग्रेस के जतीन जयसवाल तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। जतीन की कुल संपत्ति 16 करोड़ है। 

पहले चरण में दो प्रत्याशियों के पास नहीं है कोई सम्पत्ति 
एडीआर की रिपोर्ट से एक दिलचस्प आंकड़ा भी सामने आया है, जिसके मुताबिक पहले चरण में चुनाव लड़ हे उम्मीदवारों में दो ऐसे प्रत्याशी भी मैदान में हैं, जिनकी कोई संपत्ति ही नहीं है। हालांकि, इस सूची में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या बीटीपी जैसी पार्टियों के प्रत्याशी नहीं हैं। कंकेर से आजाद जनता पार्टी की पर्वती तेता और मोहला मानपुर के उम्मीदवार नागेश पुरम ने बताया है कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

कितने पढ़े-लिखे हैं उम्मीदवार?
चुनाव के पहले चरण में किस्मत आजमा रहे 233 उम्मीदवारों में 115 यानी 52 फीसदी पांचवीं से बारहवीं कक्षा तक पढ़े हैं। 97 उम्मीदवारों (43 फीसदी) ने स्नातक या उससे अधिक की पढ़ाई की है। 5  प्रत्याशी डिप्लोमा धारी हैं। चार उम्मीदवारों ने खुद को साक्षर जबकि एक ने निरक्षर बताया है। इनके अलावा एक उम्मीदवार ने अपनी शैक्षिक योग्यता नहीं बताई है।

कितने उम्रदराज हैं उम्मीदवार? 
पहले चरण के उम्मीदवारों में 103 यानी 46 फीसदी की उम्र 25 से 40 के बीच है। 98 यानी की 44 फीसदी की उम्र 41 से 60 के बीच है। वहीं, 22 यानी की 10 फीसदी की उम्र 61 से 80 के बीच है। कुल 233 उम्मीदवारों में 25 यानी की 11 फीसदी महिला हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed