फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh DGP Ashok Juneja's tenure extended for six months

Chhattisgarh: डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया गया, केंद्रीय नियुक्ति समिति ने लिया फैसला

Sat, 03 Aug 2024 11:14 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 03 Aug 2024 11:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा के कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ाया गया है। अब जुनेजा वर्ष 2025 के फरवरी महीने तक पद पर बने रहेंगे। इसे लेकर केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh DGP Ashok Juneja's tenure extended for six months
अशोक जुनेजा - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा के कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ाया गया है। अब जुनेजा वर्ष 2025 के फरवरी महीने तक पद पर बने रहेंगे। इसे लेकर केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति ने आदेश जारी कर दिया है। नियुक्ति समिति के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रस्ताव दिया था, जिस पर समिति ने मुहर लगा दी। आपको बता दें कि जुनेजा का कार्यकाल चार अगस्त को खत्म होना था। लेकिन, अब वे फरवरी तक इन पद पर बने रहेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी जुनेजा चार अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे। इस बीच राज्य सरकार ने उनके सेवा कार्यकाल को छह महीने बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर आखिरकार केंद्र की मुहर लग गई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में हाल के कुछ वर्षों में नक्सल मोर्चे पर राज्य सरकार को बड़ी सफलताएं मिली हैं। बीते छह महीने में कई नक्सली मारे जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि जुनेजा के कार्यकाल को बढ़ाने के पीछे इस विषय को ही आधार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed