फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Congress will win election by WhatsApp, workers are learning election tricks from this class

Chhattisgarh: कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए बनाया व्हाट्सएप फॉर्मूला, इस क्लास से वर्कर सीख रहे चुनावी गुर

Wed, 31 May 2023 03:45 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 31 May 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Chhattisgarh: प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े एक कांग्रेस नेता ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, इस चुनावी नवाचार के लिए कांग्रेस का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि कार्यकर्ताओं को सही समय पर सटीक जानकारी मिलती रहे। इसी उद्देश्य के साथ एक स्पेशल व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है...
loader
Chhattisgarh: Congress will win election by WhatsApp, workers are learning election tricks from this class
Chhattisgarh Congresss - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता इन दिनों पढ़ाई करते हुए और चुनावी गुर सीखते हुए नजर आएंगे। हर रोज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को न केवल प्रदेश की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, बल्कि उन्हें प्रचार प्रसार कैसे करना यह भी सिखाया जाएगा। इसके लिए उन्हें बकायदा व्हाट्सएप पर शॉर्ट वीडियो शेयर किए जाएंगे। इसमें यह बताया जाएगा कि कैसे तथ्यात्मक जानकारियों को जनता के बीच शेयर करना है। इन वीडियो को अपने मोबाइल पर लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को (8827125759) नंबर मैसेज कर 'जय कांग्रेस' लिखना होगा। इसके बाद उन रोज सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार का ब्यौरा पहुंचने लग जाएगा।

यह भी पढ़ें: सियासत: रमन बोले- सिद्ध हो गया 250 करोड़ का चावल घोटाला, CM भूपेश खाद्य मंत्री का इस्तीफा लेंगे या बचाएंगे

विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ से कई पहल की जा रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की आईटी सेल ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इस नंबर के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक सरकारी की योजनाओं का सही ब्यौरा पहुंचाया जाएगी। इनका इस्तेमाल वे चुनाव के दौरान बहस के अलावा प्रचार प्रसार के लिए कर सकेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं की जानकारी के अलावा कांग्रेस के भावी प्लान भी होंगे। इसमें इंफोग्राफिक्स के अलावा शार्ट वीडियो और नेताओं के संदेश भी भेजे जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े एक कांग्रेस नेता ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, इस चुनावी नवाचार के लिए कांग्रेस का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि कार्यकर्ताओं को सही समय पर सटीक जानकारी मिलती रहे। इसी उद्देश्य के साथ एक स्पेशल व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। अगर हमारे कार्यकर्ताओं के पास सही जानकारी और तथ्यात्मक वीडियो होंगे, तो वे भाजपा को उसी के अंदाज में जवाब दे सकेंगे। कई बार अंतिम समय पर हमें कार्यकर्ताओं को जानकारी भेजनी होती है, ऐसे इस नंबर का उपयोग कर हम जानकारी पहुंचा सकेंगे।  

यह भी पढ़ें: गृहमंत्री के बयान पर सिंहदेव: मेरे रहने या न रहने से फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन ताम्रध्वज चुनाव नहीं लड़े तो...

अमर उजाला से बातचीत में कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर दीपक खत्री कहते हैं कि हम लगातार कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए जोड़ रहे हैं। पार्टी द्वारा तैयार मैसेज हम पूरे प्रदेश के 23 हजार बूथों पर भेजेंगे। वहां से यह मैसेज आम वोटर्स तक पहुंचेगा। अभी 60 लाख लोगों तक हमारी सरकार उपलब्धियां और योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है, जो आने वाले कुछ दिनों में एक करोड़ लोगों तक यह पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed