फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Raman Singh buys 19 new SUV fleet vehicle number changes from 005 to 004

रमन सिंह के काफिले के लिए खरीदी गईं नई 19 एसयूवी, कीमत 5 करोड़ से ज्यादा

Thu, 30 Nov 2017 03:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh CM Raman Singh buys 19 new SUV fleet vehicle number changes from 005 to 004
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह - फोटो : twitter
छत्तीसगढ़ सरकार ने मित्सुबिशि कंपनी की 19 पजेरो स्पोर्ट्स गाड़ियां खरीदी हैं, जिनमें सभी का पंजीकरण नंबर '004' से खत्म होगा। ये सभी 19 गाड़ियां मुख्यमंत्री रमन सिंह के काफिले में शामिल होंगी।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह के काफिले को इन नई एसयूवी स्पोर्ट्स गाड़ियों से बदला जा रहा है जिनमें उबड़-खाबड़ सड़कों पर चलने की क्षमता समेत कई 'आधुनिक सुविधाएं' हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मानवाधिकार हनन के आरोपी आईजी कल्लूरी की नौ महीने बाद पोस्टिंग, अब पुलिस को देंगे ट्रेनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा है कि, 'इससे पहले मुख्यमंत्री के काफिले में सभी गाड़ियों का के आखिर में '005' नंबर होता था। अब सभी नई गाड़ियों में '005' होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माओवाद प्रभावित राज्य है और रमन सिंह को जेड-प्लस और एनएसजी सुरक्षा मिली हुई है। 


राज्य में ऐसी अटकें लगाई जा रही है कि रमन सिंह अगले साल चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ेंगे, इसलिए किसी ज्योतिष के कहने पर उन्होंने अपनी गाड़ियों का नंबर '005' से बदलकर '004' कर लिया है। सरकारी प्रवक्ता ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि, 'इन गाड़ियों में एक जैसा नंबर सुरक्षा कारणों की वजह से है और इसका अंधविश्वास से कोई संबंध नहीं।' 

हालांकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इन एसयूवी स्पोर्ट्स गाड़ियों को खरीद का विरोध किया है। कांग्रेस ने कहा कि ऐसे समय में जब राज्य की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं हैं और सूखे जैसे हालात हैं जिनमें किसान खुदकुशी कर रहे हैं ये पैसों की बर्बादी है। एक्स-शोरूम कीमत के मुताबिक गाड़ियों के इस काफिले की कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed