फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ig srp kalluri gets posting after nine months in phq will now train police force in chhattisgarh

मानवाधिकार हनन के आरोपी आईजी कल्लूरी की नौ महीने बाद पोस्टिंग, अब पुलिस को देंगे ट्रेनिंग

Sat, 11 Nov 2017 08:06 PM IST
amarujala.com, Presented by: अमर शर्मा
amarujala.com, Presented by: अमर शर्मा Updated Sat, 11 Nov 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
ig srp kalluri gets posting after nine months in phq will now train police force in chhattisgarh
शिवराम प्रसाद कल्लूरी
छत्तीसगढ़ में मानवाधिकार हनन के लिए विवादों में रहे आईजी शिवराम प्रसाद कल्लूरी को करीब नौ महीने बाद पुलिस मुख्यालय में कोई जिम्मेदारी दी गई है। कल्लूरी को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) बनाया गया है। वे एडीजी, प्रशासन और ट्रेनिंग, संजय पिल्ले के मातहत काम करेंगे। कल्लूरी 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सरकार ने एक फरवरी को एसआरपी कल्लूरी को तीन महीने की जबरन छुट्टी पर भेजा दिया था। कल्लूरी बतौर बस्तर आईजी तैनात थे। राज्य सरकार का दावा था कि कल्लूरी को स्वास्थ्यगत कारणों से बस्तर से हटाया गया है। कल्लूरी पर बस्तर में पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को धमकी देने के आरोप हैं। फर्जी मुठभेड़ और मानवाधिकार हनन के मामलों पर केंद्रीय मानवाधिकार आयोग ने कल्लूरी को फटकार लगाई थी। डीजीपी ने भी कल्लूरी को अनुशासनहीनता के लिए दो कारण बताओ नोटिस और एक वार्निंग लेटर जारी किया था।
विज्ञापन


डीजीपी उपाध्याय कल्लूरी की तैनाती के लिए कई बार मुख्यमंत्री रमन सिंह से मिलते रहे हैं। उपाध्याय उन्हें आईजी सीएएफ या सरगुजा में तैनात करना चाहते थे। लेकिन सरकार कल्लूरी से जुड़े विवादों की वजह से उन्हें फील्ड में तैनात करने से बचना चाहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed