फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgar election 2018: encounter between Maoists and CRPF two security men injured in Bijapur

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल

Mon, 12 Nov 2018 02:50 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Nov 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgar election 2018: encounter between Maoists and CRPF two security men injured in Bijapur
नक्सली - फोटो : PTI- File photo

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के दिन भी नक्सलियों से मुठभेड़ का मामला सामने आया। आज नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के अधिकारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 204 कोबरा बटालियन के उप निरीक्षक और एक जवान घायल हो गए। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित 18 विधानसभा सीटों के लिए आज हो रहे मतदान के दौरान सुरक्षा बल के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। सुरक्षा बल जब पामेड़ क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बल ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही और फिर नक्सली फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया और घायल जवानों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के तहत नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों और राजनांदगांव जिले की 18 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हुआ। राज्य में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है। दंतेवाड़ा जिले में आज नक्सलियों ने एक बारूदी सुरंग में विस्फोट भी किया। यह विस्फोट मतदान दल को निशाना बना कर किया गया लेकिन दल पहले ही वहां से निकल चुका था। विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा बल के लगभग सवा लाख जवानों को तैनात किया गया है। राज्य में नक्सलियों ने पिछले 15 दिनों में अलग अलग घटनाओं में 14 लोगों की हत्या कर दी जिनमें सुरक्षा बल के जवान और नागरिक शामिल हैं।

(भाषा इनपुट) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed