फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chhatisgarh assembly election 2018: raman singh won amit shah heart by political skill

राजनीतिक कौशल से रमन सिंह ने जीत लिया अमित शाह का दिल

Mon, 29 Oct 2018 08:22 PM IST
शशिधर पाठक ,नई दिल्ली
शशिधर पाठक ,नई दिल्ली Updated Mon, 29 Oct 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
chhatisgarh assembly election 2018: raman singh won amit shah heart by political skill
Raman Singh
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 67 प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा कर दी है। इनमें से 17 सीटिंग विधायकों के टिकट कट गए हैं। जिन विधायकों का टिकट कटा है उनमें से अधिकांश ने घमासान मचा रखा है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि पार्टी ने तैयारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र पर पकड़, उम्मीदवार की छवि और उसकी जिताऊ क्षमता को आधार बनाकर प्रत्याशियों को टिकट दिया है। भाजपा एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह की प्रत्याशियों के टिकट बंटवारे में जमकर चली है। रमन सिंह की पसंद को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी तवज्जो दी है।
विज्ञापन


म. प्र. से आने वाले भाजपा के एक वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ में काफी सक्रिय हैं। विधायकों का टिकट कटने को लेकर उनका कहना है कि इसमें पूरी पारदर्शिता बरती गई है। हालांकि वह भी मानते हैं कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के राजनीतिक कौशल ने सबको प्रभावित किया है। सूत्र कहना है कि राजस्थान, छत्तीलगढ़, म.प्र., तेलंगाना और मिजोरम में केवल छत्तीसगढ़ ही ऐसा राज्य है, जहां भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। सभी 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी के पक्ष में अच्छी सूचनाएं आ रही हैं। इसके सामानांतर म.प्र. में भाजपा काफी मजबूत है, लेकिन वहां कांग्रेस के साथ कांटे के मुकाबले से इनकार नहीं किया जा सकता। यही स्थिति राजस्थान में भी है। बताते हैं राज्य में रमन सिंह तीन बार से मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने अपनी लोकप्रियता को बनाए रखे है।
विज्ञापन


तालमेल बनाने में माहिर

रमन सिंह के बारे में आम है कि वह सबसे तालमेल बना लेते हैं। बताते हैं भाजपा मुख्यालय से लेकर केन्द्र सरकार तक उन्होंने अपने रिश्ते को काफी सामंजस्यपूर्ण बनाए रखने में सफलता पाई है। छत्तीसगढ़ नक्सलवाद प्रभावित राज्य है। यहां कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 18 सीट पर प्रथम चरण में 12 नवंबर को मतदान होना है। ये सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्र की हैं। शेष 72 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होता है। बताते हैं इसे केन्द्र में रखकर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रत्याशियों को उतारने और चुनाव प्रचार की रूपरेखा तैयार की है। इसके लिए राज्य के हर सांसद, मंत्री और राज्य सरकार में मंत्री तथा पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed