छठ महापर्व: अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, राष्ट्रपति-पीएम समेत नेताओं ने देशवासियों को दी बधा
छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पटना के गंगा घाटों पर संध्या अर्घ्य के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
विस्तार
छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को संध्या अर्घ्य के अवसर पर देशभर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने छठ पर्व को प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आस्था, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर, मैं देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। https://t.co/9zABe0KIlU
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2026विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू ने की खुशहाली की कामना
छठ महापर्व की बधाई देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, 'छठ पूजा की शुभकामनाएं लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर, में देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह पर्व सूर्य देव एवं छठी मैया के प्रति श्रद्धा और अटूट आस्था का प्रतीक है। चार दिनों तक चलने वाला यह पावन त्योहार तप, संयम और निष्ठा के माध्यम से हमाटी सांस्कृतिक परंपराओं की महत्ता को दर्शाता है। इस पर्व पर श्रद्धालु सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। यह त्योहार हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। मेरी मंगलकामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति की वृद्धि करे तथा देश में प्रेम और सदभाव को बढ़ावा दे। आइए, इस अवसर पर हम नदियों और अन्य जलस्रोतों को संरक्षित करने के प्रति अपनी जिम्मेदाटी को दृढ़तापूर्वक निभाने का संकल्प लें।'
सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। जय छठी मइया!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2026
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा- 'जय छठी मइया!'
छठ महापर्व की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, 'सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। जय छठी मइया!
श्रद्धा और समर्पण के महापर्व छठ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। सूर्य उपासना और लोक आस्था का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और आरोग्य लेकर आए। छठी मैया की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। https://t.co/ryPgvnQ4iN
— Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2026
'समर्पण के महापर्व छठ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं'
गृह मंत्री अमित शाह ने छठ की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, 'श्रद्धा और समर्पण के महापर्व छठ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्य उपासना और लोक आस्था का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और आरोग्य लेकर आए। छठी मैया की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।'
आस्था, श्रद्धा और भक्ति के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज संध्या बेला में अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर उनकी उपासना की जाएगी। संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर समस्त व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान सूर्य और छठी मैया का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा सबका जीवन सुख, शांति और आरोग्य से परिपूर्ण हो।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 15, 2026
'भगवान सूर्य और छठी मैया का आशीर्वाद सभी पर बना रहे'
आस्था, श्रद्धा और भक्ति के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज संध्या बेला में अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर उनकी उपासना की जाएगी। संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर समस्त व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान सूर्य और छठी मैया का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा सबका जीवन सुख, शांति और आरोग्य से परिपूर्ण हो।
सीएम योगी ने प्रकृति पूजन और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो संदेश जारी कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति, जल और भगवान सूर्य के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। यह हमें श्रद्धा, पवित्रता और अनुशासन की सीख देता है। इस पर्व की विशेषता है कि इसमें अस्त होते और उगते, दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। योगी ने व्रत रखने वाली माताओं और बहनों की तपस्या की सराहना करते हुए कहा कि वे परिवार, बच्चों और पूरे समाज के कल्याण के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। यह हमारी संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है।
पूर्वांचल, बिहार आ देश-दुनिया में रहत सभे परिवार के छठ महापर्व के बहुत-बहुत बधाई। जय छठी मइया जय भगवान सूर्यदेव... https://t.co/BeRZeOZLzJ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2026
उन्होंने कहा कि छठी मइया के गीत देश और दुनिया के कोने-कोने में गूंज रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पहचान किसी एक भाषा या क्षेत्र से नहीं, बल्कि विविधता में एकता से है। उन्होंने छठी मइया से माताओं-बहनों के सुखी जीवन, बेटियों की सुरक्षा, परिवारों की समृद्धि, किसानों की खुशहाली और युवाओं को रोजगार मिलने की कामना की।
लोक आस्था का महापर्व छठ आज "लोकल से ग्लोबल" पहचान बना चुका है। आप देख रहे हैं कि पूरा देश छठमय हो चुका है। यूरोप, अमेरिका और एशिया सहित विश्व के कोने-कोने से वीडियो संदेश और मनमोहक दृश्य सामने आ रहे हैं। हमने भी पूरे बिहार को सजाने-संवारने का भरसक प्रयास किया है, ताकि हमारा प्रदेश स्वच्छ, सुंदर और भव्य साज-सज्जा से सुसज्जित हो तथा छठव्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। हमें विश्वास है कि इस वर्ष छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। इस गौरवशाली परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जय छठी मइया! जय बिहार! 🇮🇳
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) November 15, 2026
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने भी दी शुभकामनाएं
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा कर संध्या अर्घ्य की बधाई दी। उन्होंने कामना की कि अस्ताचलगामी सूर्यदेव और छठी मइया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए।
#WATCH | Patna, Bihar: On Chhath Puja, BJP national president Nitin Nabin says, "Chhath is Mahaparv. It is a great fortune for all of us that this culture and tradition of Bihar is being revered across the country and around the world. This festival is broadening the identity of Bihar. Generation after generation, this is expanding. The traditions taken up by the older generations have been carried forward by the newer generations. This is the beauty of Mahaparv of Lok Aastha. I express gratitude to all Chhath devotees. May we get their blessings so that we can keep going ahead. PM Modi says that Biharis have this nature of offering prayers to the rising sun as well as the setting sun. What sets also rises - this is a sentiment which the PM expressed for Biharis. So, Bihar is marching ahead on the path to development..."
— ANI (@ANI) November 15, 2026
छठ महापर्व से बिहार की संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान
छठ पूजा के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि छठ महापर्व हम सभी के लिए आस्था और गौरव का प्रतीक है। यह सौभाग्य की बात है कि बिहार की संस्कृति और परंपरा को आज देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सम्मान मिल रहा है। यह महापर्व बिहार की पहचान को व्यापक बना रहा है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी नई पीढ़ी, पुरानी पीढ़ियों की परंपराओं और विरासत को आगे बढ़ा रही है, यही लोक आस्था के इस महापर्व की खूबसूरती है। उन्होंने सभी छठ व्रतियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें व्रतियों का आशीर्वाद मिलता रहे, ताकि वे निरंतर आगे बढ़ते रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बिहारी समाज की विशेषता है कि वह उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते सूर्य को भी अर्घ्य देकर पूजा करता है। प्रधानमंत्री ने इसी भावना को व्यक्त करते हुए कहा था कि जो अस्त होता है, उसका उदय भी होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार इसी सकारात्मक सोच और भावना के साथ विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
पटना के गंगा घाटों पर विशेष इंतजाम
छठ के संध्या अर्घ्य को लेकर पटना के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। घाटों पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। घरों में भी छठ पूजा के पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ को तैयार किया जा रहा है। गेहूं के आटे से बनने वाला ठेकुआ इस पर्व का प्रमुख प्रसाद है, जिसे सूर्यदेव और छठी मइया को अर्पित किया जाता है।
ये भी पढ़ें: छठ पूजा 2026: 15-16 नवंबर को सांध्य और उषा अर्घ्य? जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ समेत शहरों में अर्घ्य का समय
16 नवंबर को उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से हुई थी। इसके बाद 14 नवंबर को खरना मनाया गया। खरना के बाद व्रती लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। 15 नवंबर को तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जा रहा है। पर्व का समापन 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ होगा। इस दौरान व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद पारण कर व्रत पूरा किया जाएगा।
छठ पूजा के लिए दिल्ली में 1,435 स्थानों पर किए गए विशेष इंतजाम
छठ पूजा के लिए सोनिया विहार यमुना घाट पहुंचे मनोज तिवारी
Delhi: BJP MP Manoj Tiwari says, "Those whose mothers or sisters are observing the Chhath fast at home, it is now time to head to the ghat. We are now going to the Yamuna Ghat in Sonia Vihar. Our daughter is playing a song..." https://t.co/Q75XId8ULP
— IANS (@ians_india) November 15, 2026
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मिनार घाट पर की पूजा-अर्चना
#WATCH | Patna, Bihar: Bhojpuri actress Akshara Singh offered prayers at Minar Ghat in Digha on the third day of Chhath Puja. https://t.co/IkMXEZzdOg
— ANI (@ANI) November 15, 2026
राजघाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
छठ महापर्व पर संध्या अर्घ्य के लिए सोनिया विहार पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता
#WATCH | Delhi: Chief Minister Rekha Gupta, along with Delhi Minister Kapil Mishra and BJP MP Manoj Tiwari, boards a boat at Sonia Vihar Boat Club as they head to offer prayers on the third day of Chhath Puja (Sandhya Arghya); MP Tiwari sings traditional Chhath songs. https://t.co/5aKKGgxJcm
— ANI (@ANI) November 15, 2026
चीन के सन फेस्टिवल से भारत के छठ महापर्व तक
नितिन नवीन ने अपने आवास पर दिया संध्या अर्घ्य
#WATCH | Patna, Bihar: BJP National President Nitin Nabin offers Sandhya Arghya on the third day of Chhath Puja. Visuals from BJP National President Nitin Nabin's residence https://t.co/43ufa9DTRg
— ANI (@ANI) November 15, 2026
छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो
छठ महापर्व 2026 के अवसर पर उषा अर्घ्य के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो सेवाएं निर्धारित समय से पहले शुरू करने का फैसला किया है। DMRC के अनुसार, सोमवार, 16 नवंबर 2026 को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:30 बजे मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी, जबकि सामान्य दिनों में मेट्रो का परिचालन सुबह 6:00 बजे से होता है। इस विशेष व्यवस्था से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुबह-सुबह घाटों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
Delhi Metro to start services early on Chhath Puja. To facilitate the movement of devotees celebrating Usha Arghya of Chhath Puja 2026 on Monday, 16th November 2026, the Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) will commence metro services from 4:30 AM instead of the usual 06:00 AM from all terminal stations across the DMRC network.
— ANI (@ANI) November 15, 2026
छठ महापर्व पर गुवाहाटी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने दिया संध्या अर्घ्य
असम के गुवाहाटी में छठ महापर्व के अवसर पर विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान छठ व्रतियों और भक्तों ने विधि-विधान एवं पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर पूजा-अर्चना के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने छठी मैया और सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
#WATCH | Guwahati, Assam: Devotees offer Sandhya Arghya (offering to the sun) at various ghats as part of Chhath Puja celebrations. https://t.co/yuTH6G1pW2
— ANI (@ANI) November 15, 2026
सीएम योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्पवर्षा
#WATCH | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath and Deputy Chief Minister Brajesh Pathak shower flower petals on devotees gathered on the banks of the Gomti River at the Laxman Mela grounds in Lucknow https://t.co/GMlgzgXEfj
— ANI (@ANI) November 15, 2026
छठ घाट पहुंचे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर
बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के अवसर पर जन सुराज के संस्थापक एवं विधायक प्रशांत किशोर कच्ची तालाब स्थित छठ घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों के बीच पहुंचकर महापर्व के आयोजन का जायजा लिया और छठ पूजा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
#WATCH | Patna, Bihar: On the occasion of Chhath Puja, Jan Suraaj founder and MLA Prashant Kishor visits Kachchi Talab Chhath Ghat. https://t.co/RFM8plk4qT
— ANI (@ANI) November 15, 2026
प्रशांत किशोर ने राज ठाकरे के बयान पर साधा निशाना
#WATCH | Patna, Bihar: Jan Suraaj founder and MLA Prashant Kishor says, "I extend my best wishes to everyone on the auspicious and grand festival of Chhath. May Bihar be blessed with happiness and prosperity; may all the local challenges be resolved. May the blessings of Chhathi Maiya be upon everyone. In my view, the administration has done a good job. There is always room for improvement, but beyond the administration’s efforts—and this is the most important aspect—Chhath is a festival where people take the initiative themselves, including handling the cleaning. If you travel across Patna today, you will see the cleanliness; this is not solely the work of the administration. Along with the administration and the municipal corporation, the people themselves have taken responsibility for maintaining cleanliness. This demonstrates that when there is public cooperation, any task is accomplished more effectively." On Raj Thackeray’s remarks on Chhath Puja, he says, "Do not give any space to him... There is absolutely no need to attach any value to this individual; he carries no weight. He possesses neither political standing nor any ideological understanding. He simply makes absurd, nonsensical remarks—like those regarding the Chhath festival—solely to gain media attention. He holds no significance. As for those celebrating Chhath in Maharashtra, they can do so with complete ease. No government or political leader has the power to stop them..."
— ANI (@ANI) November 15, 2026
'छठ महापर्व बिहार की संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक'
#WATCH | Patna, Bihar: BJP National President Nitin Nabin says, "Today, we have offered our salutations to Chhathi Maiya and Lord Bhaskar (the Sun God) as the sun sets. Tomorrow morning, with the rising of the Sun God, we will offer the second arghya. It is our tradition to pay homage to both the setting sun and the rising sun. This grand festival—a cornerstone of Bihar’s culture and a testament to the deep-rooted folk faith of its people—is being celebrated with great fervour across Bihar, throughout India, and indeed, wherever the people of Bihar reside across the globe. Characterised by an emphasis on cleanliness, purity, and discipline, this festival perhaps represents the most profound form of nature worship. Through the veneration of the Sun God and the sacred river Ganga, Bihar stands at the forefront of honouring nature. Today, we can truly say that our culture, our customs, and our traditions fill us with a deep sense of pride."
— ANI (@ANI) November 15, 2026
छठ महापर्व पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं
पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व पर प्रदेशवासियों और देशभर में पर्व मना रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बिहार की समृद्धि और विकसित भारत की कामना करते हुए कहा कि छठी मैया सभी व्रतियों को आशीर्वाद दें। उन्होंने बताया कि 2013 की भगदड़ के बाद सरकार ने घाटों की निगरानी और निर्माण की जिम्मेदारी संभाली है। इस बार 103 में से 90 से अधिक घाट सुरक्षित हैं और खतरनाक घाटों को चिह्नित कर प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि छठ अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।
#WATCH | Patna: Bihar CM Samrat Choudhary says, "I extend my best wishes on Chhath Mahaparva to all the residents of Bihar and everyone celebrating across the country. I pray for Bihar's prosperity and a developed India, and that Chhathi Maiya blesses all devotees. After a stampede in 2013, the government took over the monitoring and construction of ghats. This time, out of 103 ghats, over 90 are safe, and officials have made proper administrative arrangements while marking out dangerous ghats. People have now started celebrating Chhath Puja at an international level. Thousands of 'Chhath Vratis' are present who, along with praying for their families, also wish to see Bihar move forward."
— ANI (@ANI) November 15, 2026
वाराणसी में छठ महापर्व के रंग में रंगीं फ्रांसीसी महिला
Varanasi, Uttar Pradesh: Lia, a French woman and devotee of Lord Mahadev, participated in the Chhath Mahaparv celebrations at a Ganga ghat in Varanasi, dressed in traditional Indian attire. Her participation attracted the attention of devotees at the ghat. https://t.co/Utu5unBxx1
— IANS (@ians_india) November 15, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं
Jashpur, Chhattisgarh: Chief Minister Vishnu Deo Sai says, "Many congratulations and best wishes to all the people of Chhattisgarh on Chhath Puja and Janjatiya Gaurav Divas. Today is the birth anniversary of Bhagwan Birsa Munda; we bow to him and his Jayanti. Our esteemed and Prime Minister of the country, Narendra Modi, has declared it as Janjatiya Gaurav Divas, which is being celebrated across the entire country today and will be celebrated in the coming days as well..."
— IANS (@ians_india) November 15, 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार घाट पर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
दिल्ली में छठ पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार घाट पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने छठी मैया की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सोनिया विहार घाट पर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
#WATCH | Delhi: Chief Minister Rekha Gupta offers 'Arghya' to the setting sun at Sonia Vihar Ghat as part of the Chhath Puja celebrations https://t.co/5Qtv0nNn7O
— ANI (@ANI) November 15, 2026
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Devotees perform Sandhya Arghya rituals as part of Chhath Mahaparv celebrations in Hatania Talab, offering prayers to the setting Sun. https://t.co/9YqfksMT83
— ANI (@ANI) November 15, 2026
नित्यानंद राय ने छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
बिहार के हाजीपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य की पूजा-अर्चना की और डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आस्था, विश्वास, पवित्रता और प्रेम से परिपूर्ण चार दिवसीय इस पावन पर्व पर वह बिहार सहित देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने छठी मैया और भगवान भास्कर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देने की प्रार्थना की, जो स्वामी विवेकानंद की उस भविष्यवाणी को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की होगी। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीय विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्य से सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की कामना की।
#WATCH | Hajipur, Bihar: Union MoS Home Nityanand Rai performs Sandhya Arghya rituals on the third day of Chhath Mahaparva He says, "On this four-day sacred festival filled with devotion, faith, purity, and love, I extend my best wishes to the people of Bihar and all countrymen. May Chhathi Maiya and Lord Bhaskar bless PM Narendra Modi ji, who is fulfilling Swami Vivekananda's prophecy that the 21st century will belong to India, as 140 crore Indians move forward to realise the dream of a 'Viksit Bharat'. I pray to Chhathi Maiya and Lord Bhaskar to grant happiness, peace, prosperity, and good health to everyone."
— ANI (@ANI) November 15, 2026
बिहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी संध्या अर्घ्य की शुभकामनाएं, पटना में पहली बार होगा 3D लेजर शो
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी छठ पूजा समारोह में हुए शामिल
कोलकाता में छठ महापर्व के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पूजा समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा के आयोजन में भाग लिया और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर पर्व की खुशियों में सहभागिता की। छठ महापर्व के अवसर पर घाटों पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए जुटे।
Kolkata, West Bengal: Chief Minister Suvendu Adhikari arrives to attend Chhath Puja celebrations https://t.co/nhsTie98nV
— IANS (@ians_india) November 15, 2026
छठ महापर्व पर अमित शाह ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
#WATCH | Pune, Maharashtra: Union Home and Cooperation Minister Amit Shah says, "The grand festival of Chhath is underway. I extend my heartfelt best wishes on Chhath Mahaparva to the people across the entire country, and especially to our mothers and sisters. Today is also the 151st birth anniversary of Bhagwan Birsa Munda. Even before the freedom movement, far away from here, on the land of Jharkhand, Bhagwan Birsa Munda ignited the flame of freedom against the British. Narendra Modi ji decided to celebrate Bhagwan Birsa Munda's birthday as Janjatiya Gaurav Diwas..."
— ANI (@ANI) November 15, 2026
पटना में छठ पूजा पर भव्य लेजर शो का आयोजन
बिहार में छठ पूजा के अवसर पर बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जेपी गंगा पथ गोलंबर पर भव्य लेजर लाइट शो का आयोजन किया गया। इस दौरान आतिशबाजी और आकर्षक रोशनी से जेपी गंगा पथ से लेकर जेपी सेतु तक का इलाका जगमगा उठा। इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह बचपन से छठ पूजा के आयोजन देखते आ रहे हैं, लेकिन इस तरह की भव्य व्यवस्था पहले कभी नहीं देखी। लेजर शो, आतिशबाजी और शानदार लाइटिंग ने बेहतर प्रबंधन के साथ आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। उन्होंने कामना की कि छठी मईया का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।
#WATCH | Patna, Bihar: Bihar Information and Public Relations Department organises a laser light show at JP Ganga Path Golambar as part of Chhath Puja celebrations BJP MLA from Digha, Sanjeev Chaurasia, says, "We extend our heartfelt thanks to CM Samrat Choudhary for this magnificent laser show. I have been watching these celebrations since childhood and have never seen such arrangements before... Through the laser show, fireworks, and lighting from JP Ganga Path to JP Setu, this truly combines great management with devotion. May Chhathi Maiya's blessings remain upon everyone."
— ANI (@ANI) November 15, 2026
जयपुर में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दिया संध्या अर्घ्य
जयपुर में छठ महापर्व के तीसरे दिन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने छठ घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह हमेशा छठ पूजा के आयोजनों में शामिल होने का प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर में बिहार और बंगाल के बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यहां आकर उन्हें ऐसा महसूस होता है, मानो वह बिहार में हों और राजस्थान में होने का एहसास तक नहीं होता। दीया कुमारी ने छठ पूजा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
#WATCH | Jaipur: On the third day of the Chhath festival, Rajasthan Deputy Chief Minister Diya Kumari offered Sandhya Arghya. She says, "I always make an effort to attend Chhath Puja events. Many people from Bihar and Bengal reside here. Being here, I feel as though I am in Bihar—it doesn't even feel like I am in Rajasthan... Best wishes to everyone on the occasion of Chhath Puja."
— ANI (@ANI) November 15, 2026
खड़गपुर में छठ पूजा के लिए किए गए विशेष इंतजाम
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। राज्य मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि पुलिस प्रशासन और पूजा आयोजकों ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए बेहद सुखद और सुविधाजनक माहौल तैयार किया है। छठ पूजा के लिए तालाब के आसपास बांस से घेराबंदी की गई है और आकर्षक रोशनी से सजावट की गई है। पूजा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष खड़गपुर में दशहरा भी बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया है। शहर में सभी पूजा आयोजनों की व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से की जा रही हैं, ताकि लोग बिना किसी डर या आशंका के त्योहार मना सकें।
#WATCH | Kharagpur, West Bengal: State Minister Dilip Ghosh says, "The police administration, along with the organisers, has created a very pleasant and comfortable environment; the pond (for Chhath puja) area has been beautifully enclosed using bamboo and decorated with lights. Thousands of people have gathered here to participate in the worship. This year, Dussehra has been celebrated with great pomp and enthusiasm in Kharagpur, and every single puja is being observed in a well-organised manner, allowing people to celebrate without any fear or apprehension."
— ANI (@ANI) November 15, 2026
