फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhath celebration in Odisha, red carpet welcome for devotees news in Hindi

Odisha: आस्था को सर्वोच्च सम्मान, ओडिशा में रेड कारपेट बिछाकर किया गया छठव्रतियों का स्वागत

Mon, 31 Oct 2022 01:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 31 Oct 2022 01:13 PM IST
सार

बिहार सोशल वेलफेयर एसिस्टेंस सोसाइटी (विश्वास) संस्था की ओर से सामूहिक छठ पूजा का आयोजन किया गया। राजधानी भुवनेश्वर की कुंआखाई नदी स्थित न्यू बालियात्रा मैदान में छठव्रतियों के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाये गये थे। 

विज्ञापन
Chhath celebration in Odisha, red carpet welcome for devotees news in Hindi
ओडिशा में छठ पूजा के दौरान सजा मंच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा में धार्मिक आस्था की एक नई मिशाल देखने को मिली है। राज्य में प्रकृति और आस्था के महापर्व छठ पर व्रतियों का रेड कारपेट वेलकम किया गया। दरअसल, यहां पर बिहार सोशल वेलफेयर एसिस्टेंस सोसाइटी (विश्वास) संस्था की ओर से सामूहिक छठ पूजा का आयोजन किया गया था। जहां, राजधानी भुवनेश्वर की कुंआखाई नदी स्थित न्यू बालियात्रा मैदान में छठव्रतियों के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाये गये थे। 

विज्ञापन


संस्था की ओर से हर साल छठ पूजा का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार के आयोजन ने लोगों का दिल जीत लिया। संस्था की ओर से छठव्रतियों का स्वागत अनूठे तरीके से किया गया। जलधारा के समीप तक लगभग 200 मीटर की दूरी तक यहां रेड कारपेट बिछाई गई। इसके अलावा छठ घाट को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाने के साथ ही साथ यहां आने वाले लोगों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया। 
विज्ञापन


शांति, सद्भावना और मैत्री का संदेश वाहक ओडिशा– अशोक पंडा
इस मौके मुख्य अतिथि ओडिशा के पर्यटन मंत्री अशोक पंडा ने कहा कि ओडिशा शांति, सद्भावना और मैत्री का संदेश वाहक राज्य है। आज यहां स्थापित भाईचारे ने पूरी दुनिया में ओडिशा को एक नई पहचान दी है। यहां के शांत वातावरण से आर्थिक इको सिस्टम को बढ़ावा मिला है। इससे राज्य में निवेशकों का रूझान बढ़ा है। मंत्री अशोक पंडा ने कहा कि आज बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत विभिन्न प्रांतों के विभिन्न समुदायों के लोग यहां रहते हैं। जितनी विभिन्नताएं यहां हैं, उतना ही भाईचारा भी यहां है। यहां शांत माहौल ने पूरी दुनिया में मैत्री और सद्भावना का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज ओडिशा के विकास में आप्रवासी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर और अधिकारी भी अर्घ्य देने पहुंचे
छठ के मौके पर भुवनेश्वर नगर निगम की मेयर सुलोचना दास, एडीजी अमिताभ ठाकुर, फॉरेंसिक लैब के निदेशक समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचे थे।  वहीं, छठ पूजा पर भारी भीड़ को देखते हुए संस्था की तरफ से सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाये गये थे। नदी में सुरक्षित दूरी के बाद खतरे के संकते को लेकर बांस और रिबन से घेरा दिया गया था, ताकि कोई उससे आगे न जा सके। इसके अलावा मौके पर एक एंबुलैंस भी तैनात की गयी थी, ताकि जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जा सके। बिश्वास के अध्यक्ष संजय झा, सचिव चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के साथ-साथ उनकी टीम आंगतुकों के स्वागत और सुरक्षा को लेकर तत्पर रही। मंच का संचालन अशोक पांडेय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed