फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai Police arrested 10 foreign nationals on charges of fake voting in Tamil Nadu Assembly elections

Tamil Nadu: विधानसभा चुनाव में अवैध वोटिंग के आरोप में दस विदेशी गिरफ्तार, एयरपोर्ट से भागते समय पकड़े गए

Thu, 14 May 2026 10:41 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 14 May 2026 10:41 PM IST
सार

तमिलनाडु चुनाव में फर्जी दस्तावेजों से वोट डालने के आरोप में 10 विदेशी नागरिक गिरफ्तार हुए हैं। इनमें श्रीलंका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और कनाडा के लोग शामिल हैं। ये सभी मतदान के बाद चेन्नई एयरपोर्ट से विदेश भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी अधिकारियों ने इन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
Chennai Police arrested 10 foreign nationals on charges of fake voting in Tamil Nadu Assembly elections
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई पुलिस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अवैध रूप से वोट डालने के आरोप में 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि इन लोगों ने फर्जी पहचान पत्रों का सहारा लेकर मतदान किया था।
विज्ञापन


ये सभी आरोपी 23 अप्रैल को हुए मतदान के बाद देश छोड़कर भागने की फिराक में थे। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात इमिग्रेशन अधिकारियों ने इन्हें उस समय पकड़ा जब ये विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि इन सभी लोगों के पास विदेशी नागरिकता है और इनमें से कोई भी भारत का नागरिक नहीं है। इसके बावजूद ये लोग तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में रुके और गैरकानूनी तरीके से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


इमिग्रेशन अधिकारियों ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर सेंट्रल क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस इकाइयों ने 7 मई से 14 मई के बीच कुल 9 अलग-अलग मामले दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल: यूसीसी पर भाजपा सांसद बोले- चार बीबी, चौदह बच्चा... सरकार का इस ओर भी ध्यान है


पकड़े गए लोगों में श्रीलंका के सात नागरिक शामिल हैं। इनके नाम रंजिनी (59 वर्ष), सरफुद्दीन (68 वर्ष), निलांती (44 वर्ष), जयंतन (40 वर्ष), चार्ली बालचंद्रन (48 वर्ष), चक्रवर्ती लोगप्रिया (50 वर्ष) और सुनीता चक्रवर्ती (48 वर्ष) हैं। इनके अलावा ब्रिटेन के अय्यादुरई (53 वर्ष), इंडोनेशिया की टिटिन मरियाती (47 वर्ष) और कनाडा के जितेन्द्रनाथ (38 वर्ष) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इन सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत के सामने पेश किया है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इन विदेशी नागरिकों ने फर्जी पहचान दस्तावेज कैसे और कहां से हासिल किए थे। 

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed