फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai oil spill: With 90 per cent of clean up work complete

चेन्नई: जहाजों की टक्कर से हुए तेल रिसाव से होने वाला भारी संकट टला

Sun, 05 Feb 2017 06:13 AM IST
एजेंसी/ चेन्नई
एजेंसी/ चेन्नई Updated Sun, 05 Feb 2017 06:13 AM IST
विज्ञापन
Chennai oil spill: With 90 per cent of clean up work complete
तेल रिसाव की सफाई में लगे कर्मी - फोटो : PTI

तट के पास तेल रिसाव की बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र ने शनिवार को कहा कि 65 टन गाद निकाली जा चुकी है और साफ-सफाई का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। वहीं सरकार का कहना है कि रिसाव पर लगातार नजर रखी जा रही है। केंद्र ने यह भी यकीन जताया कि साफ-सफाई का काम कुछ दिन में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन समेत कई अन्य कंपनियां तेल की गाद को सुरक्षित तरीके से निपटाने के लिए विशेष जैव-उपचार सामग्री उपलब्ध करवा रही हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘2 फरवरी तक हटाई गई गाद की कुल मात्रा 65 टन है। ऐसा माना जाता है कि तेल रिसाव की मात्रा और प्राप्त हुई गाद की मात्रा के बीच बड़ा अंतर है। इसके पीछे की वजह यह है कि तेल जम जाता है और जब इसे पानी और रेत के साथ निकाला जाता है तो यह फूल जाता है।’
विज्ञापन


इसमें कहा गया, ‘90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है और गाद निकालने का अधिकतर काम कुछ दिन में पूरा हो जाने की संभावना है।’ मालूम हो कि 28 जनवरी को कांचीपुरम में कामराजार बंदरगाह के बाहर दो जहाज एमटी बीडब्ल्यू मैपल और एमटी डॉन कांचीपुरम आपस में टकरा गए थे। इसके बाद रिसाव शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed