फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai Metro Fares Slashed from Feb 22. Here is How Much You will Have to Pay for Your Journey Now

चुनावी तोहफा: चेन्नई मेट्रो के किराए में 20 रुपये तक कटौती, 22 फरवरी से लागू होगा नया फेयर

Sat, 20 Feb 2021 02:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 20 Feb 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Chennai Metro Fares Slashed from Feb 22. Here is How Much You will Have to Pay for Your Journey Now
चेन्नई मेट्रो रेल - फोटो : CMR

तमिलनाडु में आगामी चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने एक बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा चुनाव और मेट्रो में सफर करने वाले लोगों की लगातार मांग के बाद राज्य सरकार ने मेट्रो किराए की दरों में भारी कटौती की है। मेट्रो में अधिकमत किराए में 20 रुपये की कटौती का एलान किया गया है।

विज्ञापन


अब मेट्रो का अधिकतम किराया 70 रुपये से घटकर 50 रुपये कर दिया गया है। हालांकि न्यूनतम किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मेट्रो किराए की ये नई दरें 22 फरवरी से प्रभावी होंगी। शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मेट्रो किराए की नई दरों का एलान किया।
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से किए गए एलान के मुताबिक, अब यात्रियों को दो किलोमीटर के लिए दस रुपये और दो से पांच किलोमीटर के लिए 20 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं 5-12 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए यात्री को 30 रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 21 किलोमीटर तक की दूरी नापने के लिए 40 रुपये और 21 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी के लिए 50 रुपये देने होंगे। इसके अलावा उन यात्रियों को 20 फीसदी की अलग से छूट मिलेगी जो, क्यूआर कोड या फिर सीएमआरएल स्मार्ट कार्ड्स का इस्तेमाल कर मेट्रो टिकट की बुकिंग कराएंगे।

वहीं रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन यात्रा करने वाले लोगों को उनके दैनिक टिकट पर अलग से 50 फीसदी की छूट मिलेगी। जो यात्री 45 किलोमीटर के लिए 100 रुपये का अनलिमिटेड डे पासेज का इस्तेमाल करते हैं, अब वो विम्को नगर तक यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विम्को नगर का उद्घाटन किया था। 


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन में चेन्नई मेट्रो में 1.2 लाख लोग यात्र करते हैं। न्यू फेज वन के दोबारा खुलने के बाद एक दिन में लोगों के सफर करने का आंकड़ा दस हजार से बढ़कर 75,000 हो गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed