फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai Dog who survived being tossed off roof had 3 other close shaves

छत से फेंके जाने वाले कुत्ते को चौथी बार मिला जीवनदान

Thu, 07 Jul 2016 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
Chennai Dog who survived being tossed off roof had 3 other close shaves

'जाको राखे साईयां, मार सके न कोई' कहावत पुरानी है, लेकिन एकबार फिर कुत्ते को लेकर सही साबित हुई है। बात उसी कुत्ते की है, जिसे हाल ही में मेडिकल के छात्रों ने तीन मंजिला छत से फेंक दिया था और इस करतूत का वीडियो बना लिया था। 

विज्ञापन


कुत्ते के बारे में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कुत्ता एक नहीं चार दफे मौत के मुंह से निकल आया है। इससे पहले तीन बार और कुत्ते की जान पर बन आई, लेकिन वह बच गया। कुत्ते को बचाने वाले शख्स ने उसका नाम 'भद्रा' रखा है। ये नाम भी किश्मत से बार-बार बचने के कारण रखा गया है। क्योंकि तमिल में भद्रा का मतसब 'सुरक्षित' होता है और संस्कृत में ये कि जिस के ऊपर ईश्वर का हाथ हो।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 6 महीने के भीतर चौथा मौत का हमला झेलने वाले भद्रा का इससे पहले चेन्नई की प्रलयंकारी बाढ़ से सामना हो चुका है। इसी साल फरवरी में भद्रा एक और पिल्ले और अपनी मां समेत एक खाई में गिर गया, लेकिन इस हादसे में वह बच गया और उसका परिवार मौत के मुंह में समा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार जब कुत्ते ने दी मौत को मात

Chennai Dog who survived being tossed off roof had 3 other close shaves

हाल ही में आवारा कुत्तों को निशाना बनाया गया था, इस दौरान भद्रा वहां से कैसे भी भाग निकला और अपनी जान बचा ली।

और अब दो हफ्ते पहले जब भद्रा को तीन मंजिला इमारत से फेंका गया, तो इस बार भी भद्रा बच गया। हालांकि उसकी रीढ़ की हड्डी और पिछली टांगों में फैक्चर हुए हैं। 

भद्रा को बचाने वाले शख्स ने उसका इलाज कराया। डॉक्टरों की मानें तो भद्रा को सही होने में करीब महीने भर का वक्त लगेगा।

वहीं, भद्रा को छत से फेंकने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया। भद्रा को इमारत से फेंकने वाले आरोपियों के नाम गौतम सुदर्शन और आशीष पाल हैं, दोनों चेन्नई के माधा मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं। 

कुत्ते का वीडियो वायरल होने के बाद एनजीओ ने आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की थी। आरोपियों को उनके ही सहपाठियों ने पहचाना था। अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि एक लाख रुपए का इनाम दिया गया या नहीं। फिलहाल चौथा जीवनदान पाने वाले कुत्ते की हालत में धीर-धीरे सुधार हो रहा है। मीडिया सनसनी बनने के बाद से भद्रा को अपने पास रखने वालों की लंबी कतारें लग गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed