फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cheapest petrol and diesel sold in Andaman Nicobar

देश में यहां बिकता है सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल

Mon, 28 May 2018 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Mon, 28 May 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
Cheapest petrol and diesel sold in Andaman Nicobar
Petrol-Diesel
जयपुर, कोलकाता, श्रीनगर, मुंबई, भेपाल, जालंधर आदि शहरों में भले ही पेट्रोल 80 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा हो, लेकिन अभी भी अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह देश का अकेला ऐसा इलाका है जहां अभी भी यह 67.42 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहां डीजल भी 64.80 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। यह पूरे देश में सबसे सस्ता है। 
विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार, 28 मई 2018 को देश में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल और डीजल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा था। वहां इन दोनों ईंधनों पर वैट की दर महज छह-छह फीसदी है। पेट्रोल के मामले में देखें तो देश का दूसरा सबसे सस्ता राज्य गोवा है। 
विज्ञापन


वहां इस पर 16.62 फीसदी का वैट है और सोमवार को वहां 72.13 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। इसके बाद त्रिपुरा का स्थान है जहां इस पर 19.90 रुपये का वैट है। डीजल में दूसरा सबसे सस्ता बाजार इटानगर है जहां सोमवार को 66.40 रुपये प्रति लीटर का रेट था। इसके बाद आइजाल का स्थान था जहां 66.41 रुपये की दर थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में

देश में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में बिकता है, जहां सोमवार की दर 86.08 रुपये प्रति लीटर की थी। वहां इस पर 39.78 फीसदी का वैट है। फिलहाल असम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, पंजाब, बिहार और मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल 80 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा मूल्य पर बिक रहा है। डीजल के मामले में सबसे ज्यादा वैट आंध्र प्रदेश में, 28.47 फीसदी, है। वहां सोमवार को डीजल का भाव 75.18 रुपये प्रति लीटर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed