छत्तीसगढ़, उड़ीसा समेत देश के कुछ हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश: मौसम विभाग
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़, उड़ीसा और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने अंडमान निकोबार द्वीप, गुजरात, कर्नाटक के तटीय इलाके, केरल में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया है।
Chattisgarh, Odisha likely to receive heavy rainfall: IMD
Read @ANI story | https://t.co/mvgyz45WFD pic.twitter.com/DAyD3zHTNI— ANI Digital (@ani_digital) August 29, 2019विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। देश के मध्य पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीपों पर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को कुछ दिनों के लिए इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है।