{"_id":"5f54c4bee2df8c554c119bd9","slug":"charred-body-of-thailand-woman-found-in-a-flat-in-surat-investigation-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत के एक फ्लैट में मिली थाईलैंड की महिला की जली हुई लाश, जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सूरत के एक फ्लैट में मिली थाईलैंड की महिला की जली हुई लाश, जांच जारी
Sun, 06 Sep 2020 04:45 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 06 Sep 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सूरत में एक फ्लैट से थाईलैंड की महिला का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि महिला का जली हुई लाश को मगदल्ला इलाके के एक फ्लैट से निकाला गया।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे संबंधित अधिकारी के मुताबिक, पड़ोसियों द्वारा महिला की पहचान मिम्मी के रूप में की गई है। बताया गया कि शनिवार और रविवार की रात में दूसरी मंजिल स्थित उसके किराए के मकान से आग की लपटें निकलते दिखाई दी थी।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त एके वर्मा ने बताया कि फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि यह पता चल सके कि यह हत्या थी या आत्महत्या। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार को रात में लगभग 8:30 में एक महिला फ्लैट में गई थी।
विज्ञापन
वर्मा ने कहा कि पीड़ित के बारे में और जानकारी इकठ्ठा की जा रही है, साथ ही जांच के लिए गली के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।