लोअर बर्थ के अतिरिक्त चार्ज पर बोला रेल मंत्रालय, खबर झूठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने बीबीसी से कहा है कि ट्रेन की लोअर बर्थ के लिए पचास रुपये अधिक लिए जाने की खबरें गलत हैं। उन्होंने बीबीसी से कहा, "ना ही ऐसा कोई फ़ैसला लिया गया है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव है।" हालांकि भारतीय मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया था कि भारतीय रेलवे ट्रेन में लोअर बर्थ पर पचास रुपए अधिक शुल्क लगा सकती है।
इस रिपोर्ट पर सोशल मीडिया में तीख़ी प्रतिक्रियाएं आई थीं। ज्यादातर लोग केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे हैं। लोगों को शायद ही पता होगा कि रेल मंत्रालय ने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई है। अजय आनंद ने फेसबुक पर लिखा, "भारत में दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाना बिज़नेस कहलाता है। जब सरकार ही यही करने लगे तो क्या कहेंगे। रेलवे में विकलांग, बुज़ुर्ग और महिलाओं को लोअर बर्थ चाहिए होते हैं. अब सरकार बहादुर ने मजबूरी का फ़ायदा उठाने का मन बना लिया है। लोअर बर्थ चाहिए तो 50 रुपए अधिक दीजिए....है न विकास..."
सुजीत चंद्रबंशी ने लिखा, "प्रभु अब लगे हाथ हर कोच के टॉयलेट्स को भी 'सुलभ कॉम्प्लेक्स' बना कर ठेके पर दे दो। खून में व्यापार तो है ही, शौच में भी कर लो!" लक्ष्मी शर्मा ने लिखा, "लोअर बर्थ के पैसे ज़्यादा क्यों, मिडिल और अपर के कम करो भई। सीट तो यात्री का अधिकार है, असुविधाजनक सीट पर उसे रियायत मिलनी ही चाहिए। और रेले केवल अपर, मिडिल के लिए ही तो आविष्कृत नहीं हुई थी।"
सीधे टीटी को कट्टा क्यों नहीं थमा देते, और ज्यादा कमाई हो जाएगी...
अनम सुल्तान खान ने लिखा, "भैया प्रभु! लोअर बर्थ के 50 रुपए अतरिक्त देने होंगे तब तो रेल की छत पर मुफ़्त में सफर मुहैया करा देना चाहिए सरकार को।" धर्मेन्द्र पाचुनकर ने पोस्ट किया, "लोअर बर्थ के साथ इंजन के साथ वाले डिब्बे का किराया ज्यादा होना चाहिए क्योंकि ये सबसे पहले पहुंचता है..."
डीसी यादव ने लिखा, "लोअर बर्थ पर बूढ़े, अस्वस्थ, महिलाएं आदि ही यात्रा करते हैं क्योंकि इन्हें परेशानी होती है। क्या सोचकर सरकार इसका चार्ज लेना चाहती है। वैसे जितना किराया इन तीन वर्षों में रेल ने बढ़ाया है उतना सत्तर साल में भी नहीं बढ़ा। क्या यही है विकास।"
रोहित शुक्ला ने लिखा, "सीधे टीटी को कट्टा क्यों नहीं थमा देते, और ज्यादा कमाई हो जाएगी...।" पनौति नाम से चल रहे अकाउंट से पोस्ट किया गया, "रेलवे अब लोअर बर्थ के लिए 50 रुपए एक्सट्रा चार्ज करेगी। खबरदार जो कोई मेरी बर्थ पर पैर रखकर ऊपर चढ़ा तो- पहले पेटीएम करो। #ठग_लाइफ।"