फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   char dham to be connected by rail network

चार धाम को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए रेल प्रशासन ने कसी कमर

Sat, 04 Feb 2017 06:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Feb 2017 06:10 AM IST
विज्ञापन
char dham to be connected by rail network
चार धाम - फोटो : file photo

रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड में चार धाम को रेल नेटवर्क से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में इसके सर्वे के लिए आवंटन किया है। वहीं, मथुरा-वृंदावन रेल लाइन पर खर्च होने वाली रकम का भी इंतजाम है। रेल मंत्रालय ने अपनी पिंक बुक जारी करते हुए शुक्रवार को अपने सभी प्रोजेक्ट से परदा उठा दिया।

विज्ञापन


केंद्रीय बजट आने के बाद अब रेल मंत्रालय ने अपनी पिंक बुक जारी कर दी है। इसके सार्वजनिक होने के साथ ही जोनल स्तर पर तैयार होने वाले नए प्रोजेक्ट की बजटीय स्थिति स्पष्ट हो गई है। रेल अधिकारी बताते हैं कि पिंक बुक में सिलसिलेवार ढंग से मंत्रालय की योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने का खाका है। अब बजटीय आवंटन के हर पहलू का विवरण सार्वजनिक है।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय चार धाम को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। पूरा प्रोजेक्ट करीब 327 किमी लंबा होगा। इसके सर्वे के लिए बजट में इंतजाम किया गया है। वित्त मंत्रालय ने इसके लिए 120 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की मथुरा-वृंदावन लाइन के लिए भी बजटीय आवंटन किया गया है। 11 किमी. लंबे इस ट्रैक पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यवार रेलवे के प्रोजेक्ट का विवरण

char dham to be connected by rail network
भारतीय रेल - फोटो : demo
उत्तर प्रदेश नार्दन जोन को मिला 7118 करोड़ रुपये
- उत्तर रेलवे छह लाइनों के लिए करेगा सर्वे।
- चार लाइन पर होगा काम।
- छह लाइन का होगा विद्युतीकरण।
- 108 रेलवे ओवर ब्रिज व अंडर ब्रिज बनेगा।

उत्तराखंड को मिला 566 करोड़ रुपये
- चार धाम को रेल कनेक्टिवीटी देने की योजना के तहत शुरू होगा सर्वे।
- दो रेल लाइन व एक आरओबी पर होगा काम।

हरियाणा को कुल आवंटन 1247 करोड़ रुपये
- यमुना नगर-ज्योतिसर व रैथल-पटियाला रेल लाइन का सर्वे
- लुधियाना-किला रायपुर रेल लाइन के लिये आवंटन
- जींद-हिसार लाइन पर केंद्रीय निवेश योजना से मिलेगा बजट।
- पांच लाइन का होगा विद्युतीकरण, बनेगा एक रेलवे ओवरब्रिज।

हिमाचल प्रदेश को मिला 375 करोड़ रुपये
- ऊना-हमीरपुर लाइन पर होगा काम

जम्मू कश्मीर को मिला 1880 करोड़ रुपये

दिल्ली को मिला 444 करोड़ रुपये का बजट
- दो आरओबी पर होगा काम

पंजाब को मिला 1291 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed