फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chaos outside the Banks remains, impatience and frustration among people are growing

बैंकों के बाहर अव्यवस्था बरकरार, बढ़ने लगी बेसब्री और निराशा

Mon, 14 Nov 2016 05:15 AM IST
ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Nov 2016 05:15 AM IST
विज्ञापन
chaos outside the Banks remains, impatience and frustration among people are growing
500 और 1000 के नोटों के अमान्य होने के बाद से देशभर में पैसे निकालने और जमा कराने के लिए मची अफरातफरी को कम करने के लिए रविवार को भी बैंक खोले गए थे, लेकिन हालात में कुछ सुधार होता नहीं दिखा। रविवार को भी देशभर में बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहने से लोगों के धैर्य कमजोर पड़ते दिखे। नतीजा यह हुआ कि बैंकों और एटीएम के बाहर परेशान जनता गर्मागरम बहस और धक्का-मुक्की करती नजर आई। खुलने के कुछ घंटे बाद ही बैंकों और एटीएम से कैश खत्म होने से मामला और बिगड़ता नजर आया।
विज्ञापन


रविवार होने और अगले दिन सोमवार को गुरु नानक जयंती पर बैंकों के बंद रहने के मद्देनजर आज सुबह से ही लोग बैंकों और एटीएम पर उमड़ पड़े थे। कोई रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की खरीदारी के लिए पैसे निकालना चाहता था तो कोई 500 और 1000 के नोट बैंक में जमा कराना चाहता था और इसके लिए भारी भीड़ लंबी कतार में पसीने-पसीने हो रही थी।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सुजरू गांव स्थित एक बैंक की शाखा में गुस्साएं लोगों की बैंक कर्मचारियों से झड़प हो गई। लोगों ने बैंक पर पथराव भी किए। हंगामे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने करीब सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, राष्ट्रीय राजधानी में भी लोगों को बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन लगाकर खड़े होने से निजात नहीं मिली है। दिल्ली में कई बैंकों और एटीएम पर बहस और धक्का-मुक्की की घटनाएं हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाट प्लेस में एक सरकारी बैंक के सामने चार घंटे तक लाइन में लगने के बाद पुराने नोट बदलवा कर बाहर आई राजमनी जम कर बैंक वालों को कोस रही थीं। उनका कहना है कि चार घंटे तक लाइन में लगने के बाद दो-दो हजार के दो नोट मिले। सौ-पचास के नोट मांगे, लेकिन नहीं मिला। बैंक प्रबंधक से इस बारे में जब पूछा गया तो उनका जवाब था- छोटे नोट रहे तब तो दें। 

उन्होंने बताया कि सौ-पचास के कुछ नए नोट आए हैं, जिसे एटीएम में भरा गया है। उस बैंक में सभी ग्राहकों को एक्सचेंज में दो-दो हजार रुपये के ही नोट मिल रहे थे। इस बीच, भगदड़ की अफवाह के बाद बैंकों और एटीएम की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गौरतलब है कि शनिवार को सीलमपुर में लोगों ने एक मॉल से सामान लूट लिया था। 

जगह-जगह देखने को मिली गर्मागरम बहस और धक्का-मुक्की

chaos outside the Banks remains, impatience and frustration among people are growing
मुंबई में भी बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। कैश निकालने और जमा करने में जरूरत से अधिक समय लगने से लोगों में नाराजगी देखी गई। इस बीच, भाजपा, शिवसेना, मनसे और कांग्रेस के कार्यकर्ता कतार में लगे लोगों को पानी और चाय पिलाते नजर आए, जिससे परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। उधर, पश्चिम बंगाल में रविवार को सुबह से ही बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गई थीं। 

कुछ लोगों को एटीएम से पैसे निकालने में सफलता भी मिली, लेकिन यह समुद्र में पानी की एक बूंद के समान साबित हुई। ऐसे में निजी अस्पतालों और दवा दुकानों द्वारा 500 और 1000 के नोट नहीं लिए जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। इस बीच, राज्य के उत्तरी दिनाजपुर जिले से पुलिस ने एक कार से 1.60 करोड़ मूल्य के 500 और 1000 रुपये  के नोट जब्त किए। 

बिहार में भी नोटबंदी के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। पटना के फुलवारी में एक बैंक के सामने दो युवतियां लाइन में आगे रहने को लेकर भिड़ गयीं। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में एक बैंक के सामने हंगामा हो गया। इस कारण कई लोग नाले में गिर गए। नाले से निकलकर एक युवक ने दूसरे की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। गोपालगंज के मीरगंज स्थित मरछिया देवी चौक पर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रुपये नहीं मिलने पर आक्रोशित भीड़ ने बैंक का गेट तोड़ डाला। देश के अन्य हिस्सों में भी बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

500 के नए नोट बाजार में आए
नई दिल्ली। बैंकों में बढ़ती लोगों की भीड़ के बीच सरकार ने राहत भरा कदम उठाया है। पांच सौ का नया नोट जारी कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, नई सीरीज के पांच सौ के नोट संसद मार्ग स्थित एसबीआई ब्रांच में लोगों के लिए जारी कर दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed