फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Changes in the weather due to western disturbances and low pressure rain and hail storms are expected in many states

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में हो रहा परिवर्तन, होली के पहले कई राज्यों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार

Tue, 23 Mar 2021 12:14 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 23 Mar 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
Changes in the weather due to western disturbances and low pressure rain and hail storms are expected in many states
बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

मौसम इन दिनों सुहावना बना हुआ है। ऐसा पाकिस्तान के पास बने पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान पर कम दबाव के क्षेत्र के चलते हो रहा है। इस बीच मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन दो कारणों के चलते होली के पहले पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में भी होली से ठीक पहले मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। साथ ही जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि मौसम में हुए परिवर्तन की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में 22 से 23 मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए चेतावनी भी जारी की है। आईएमडी के अनुसार 23 मार्च को राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनू, अलवर समेत कई जिलों में तेज हवाएं, आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मध्यप्रदेश की बात करें तो इस राज्य के कई शहरों में सोमवार को हल्के बादल छाए रहे। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि सोमवार के बाद मंगलवार को भी इंदौर, भोपाल सहित कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 23 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय होगा, जिसका असर मध्यप्रदेश पर भी होगा। इसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 


छत्तीसगढ़ का भी कुछ यही हाल है। यहां चक्रवात के सक्रिय होने की वजह से एक-दो जगहों पर, खास तौर से बस्तर जिले के आसपास बारिश होने की संभावना है। वहीं, 23 और 24 मार्च को गरज के साथ छींटे पड़ने या हल्की बरसात की भी आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed