{"_id":"601c6f058ebc3e4b3368b427","slug":"change-of-guard-ceremony-will-resume-in-rashtrapati-bhavan-after-covid-19-from-6-feburary","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति भवन में कल से फिर शुरू होगा गार्डों की अदला-बदली समारोह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति भवन में कल से फिर शुरू होगा गार्डों की अदला-बदली समारोह
Fri, 05 Feb 2021 03:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 05 Feb 2021 03:32 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन
- फोटो : rashtrapatisachivalaya.gov.in
राष्ट्रपति भवन में रस्मी गार्डों की अदला-बदली (चेंज ऑफ गार्ड) समारोह एक बार फिर छह फरवरी से शुरू हो रहा है। कोविड-19 महामारी के चलते पिछले साल मार्च में इसे स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रपति भवन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यह हर शनिवार (सार्वजनिक अवकाश छोड़कर) को सुबह 9:40 बजे से 10:40 बजे तक जनता के लिए खुली रहेगी। यह व्यवस्था 14 मार्च तक लागू रहेगी। हर शनिवार को अधिकतम 100 लोगों को ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर समारोह देखने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद, 15 मार्च से यह व्यवस्था 13 नवंबर तक सुबह 7:40 बजे से 8:40 बजे तक रहेगी। वहीं, 14 नवंबर से 13 मार्च, 2022 तक यह सुबह 9:40 बजे से 10:40 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन