फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Change of BJP organization and government by historical victory

ऐतिहासिक जीत से भाजपा संगठन व सरकार का बदलेगा स्वरूप

Fri, 24 May 2019 04:13 AM IST
गौरव द्विवेदी हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 24 May 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
Change of BJP organization and government by historical victory
नरेंद्र मोदी, अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
सत्ता-संग्राम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के संगठन और मोदी सरकार के स्वरूप में व्यापक बदलाव होना तय है। कार्यकाल पूरा होने के कारण पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सरकार का अंग बन सकते हैं। ऐसे में उनकी जगह नये चेहरे को संगठन की कमान मिलना तय है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी को अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ मंत्रियों अरुण जेटली और सुषमा स्वराज के भविष्य का फैसला करना होगा। इन सबके बीच, संघ का एक धड़ा नई सरकार में उप प्रधानमंत्री का पद चाहता है।
विज्ञापन


अपने दम पर फिर से बहुमत हासिल करने के कारण पीएम मोदी पर मंत्रिमंडल का स्वरूप तय करने को लेकर कोई दबाव नहीं होगा। प्रचंड जनादेश ने सहयोगियों द्वारा दबाव डालने की संभावना पहले ही खत्म कर दी है, मगर भावी राजनीति के लिए पीएम मोदी अपनी नई टीम में सहयोगियों को महत्व देना नहीं छोड़ेंगे। पीएम मोदी राजग का आकार बढ़ाने के लिए अन्य दलों के समक्ष भी मंत्रिमंडल में शामिल होने का प्रस्ताव रख सकते हैं। इसके अलावा जदयू जैसे अहम सहयोगी ने सरकार में शामिल होने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


शाह और वरिष्ठ मंत्रियों की नई भूमिका अहम चुनौती
मोदी के समक्ष शाह की नई भूमिका और मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्रियों की नई भूमिका तय करनी होगी। अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद शाह को मंत्रिमंडल में उनके कद के अनुरूप बड़ी जिम्मेदारी देनी होगी। अहम सवाल यह है कि क्या अस्वस्थ चल रहे अरुण जेटली और सुषमा स्वराज जैसे दिग्गज फिर मंत्रिमंडल में अपनी भूमिका निभाएंगे या नहीं? इसके अलावा क्या दिग्गज मंत्रियों राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के पुरानी जिम्मेदारियों में भी बदलाव होगा? बतौर विदेश मंत्री सुषमा ने सरकार की अलग छाप छोड़ी है तो जेटली सरकार के साथ-साथ पार्टी के मुख्य रणनीतिकारों में शामिल हैं। वरिष्ठ मंत्री मेनका गांधी अपनी जगह अपने पुत्र वरुण गांधी को मंत्रिमंडल में जगह देने की इच्छा जता सकती हैं। रामविलास पासवान इस बार खुद की जगह अपने पुत्र चिराग पासवान को मंत्री बना कर अपनी विरासत सौंपना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष के लिए जेपी नड्डा के नाम की चर्चा
बतौर अध्यक्ष अमित शाह को कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है। ऐसे में इस पद के लिए मोदी की पहली पसंद शाह की तरह ही मेहनती और कुशल रणनीतिकार चेहरा होगा। माना जा रहा है कि शाह को मंत्रिमंडल में शामिल करने के बावजूद मोदी परोक्ष तौर पर संगठन की देखरेख का जिम्मा देंगे। वैसे इस पद के लिए फिलहाल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का नाम आगे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed