फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrayan-2 reaches to fourth orbit of earth

चांद की तरफ एक और कदम, धरती की चौथी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2

Fri, 02 Aug 2019 08:27 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 02 Aug 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Chandrayan-2 reaches to fourth orbit of earth
चंद्रयान- 2 - फोटो : ANI

भारत के ‘चंद्रयान-2’ ने चांद की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को सफलतापूर्वक धरती की चौथी कक्षा में प्रवेश कर लिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि चंद्रयान-2 लगातार पृथ्वी की कक्षा से आगे बढ़ रहा है और 2 अगस्त को दोपहर दो से तीन बजे के बीच इसने चौथी बार कक्षा में बदलाव किया। अभी तक की सारी गतिविधियां सामान्य हैं और चार दिन बाद 6 अगस्त को यह धरती की अगली कक्षा में प्रवेश कर जाएगा।

विज्ञापन


चंद्रयान-2 ने शुक्रवार को चौथी कक्षा में प्रवेश के साथ ही इसरो ने चांद तक पहुंचने के 15 अहम पड़ावों में से चार को पूरा कर लिया है। इससे पहले इसरो ने 24, 26 और 29 जुलाई को यान का धरती की पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा में परिवर्तन कराया था।  

विज्ञापन

अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, चांद के गुरुत्व क्षेत्र में प्रवेश करने पर चंद्रयान-2 के प्रोपेलिंग सिस्टम का इस्तेमाल इसकी रफ्तार धीमी करने के लिए किया जाएगा, ताकि यह चांद की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश कर सके। पृथ्वी के प्रभाव वाले क्षेत्र से चांद के आभामंडल में यह 14 अगस्त को प्रवेश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही चंद्रयान-2 चांद की परिक्रमा करने लगेगा। 13 दिन के बाद रोवर ‘प्रज्ञान’ को लेकर जा रहा लैंडर ‘विक्रम’ यान से अलग हो जाएगा। कुछ दिन कक्षा की परिक्रमा के बाद यह 7 सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed