{"_id":"64e591a5951fb600a20e4210","slug":"chandrayaan-3-diplomat-abhay-wrote-moon-anthem-in-the-capital-of-madagascar-antananarivo-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrayaan 3: राजनयिक अभय ने बनाया चंद्रगान, संगीतकार एल सुब्रमण्यम करेंगे धुन तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chandrayaan 3: राजनयिक अभय ने बनाया चंद्रगान, संगीतकार एल सुब्रमण्यम करेंगे धुन तैयार
Wed, 23 Aug 2023 10:27 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:27 AM IST
सार
बुधवार को चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर अभय ने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि भारत का चंद्रयान 3 कुछ ही क्षण में चंद्रमा पर लैंड करने वाला है। डेढ़ अरब भारतवासियों का सपना पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
Abhay K
- फोटो : Social Media
विस्तार
केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की प्रतिक्षा कर रही है। भारत की इस सफलता से पहले कवि और राजनयिक अभय के ने चंद्र गान लिखा है। चंद्रयान की सफलता के लिए राजनयिक ने मैडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में यह चंद्रगान लिखा है।
इस गान को बाद में विश्व के प्रसिद्ध वायलिन वादक और संगीतकार डॉ. एल सुब्रमण्यम चंद्रगान के लिए धुन तैयार करेंगे और मशहूर गायिका कविता कृष्णमूर्ति इसे अपने आवाज में गाएगी। राजनयिक अभय ने सभी ग्रहों पर गान लिखा है। उनके द्वारा लिखी गई पृथ्वीगान अब तक 150 भाषाओं में अनुवाद की जा चुकी है। इसे मुख्य रूप पृथ्वी दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए लिखा गया था।
बुधवार को चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर अभय ने कहा, 'यह बहुत ही गर्व की बात है कि भारत का चंद्रयान 3 कुछ ही क्षण में चंद्रमा पर लैंड करने वाला है। डेढ़ अरब भारतवासियों का सपना पूरा होने वाला है। कवि अभय रूस, नेपाल, ब्राजील, मेडागास्कर और कोमोरोस में विभिन्न राजनयिक पदों पर काम कर चुके हैं।'
विज्ञापन
इसरो के अनुसार चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण बुधवार शाम 5:20 में शुरू होगा लैंडिंग की लाइव गतिविधियां इसरो के के वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक और डीडी नेशनल टीवी पर 5:27 मिनट से उपलब्ध रहेगी।