फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chandrayaan-2 mission ISRO moon Liquid Propulsion System Centre tamil nadu

चांद के रहस्य को और करीब से जानने की तैयारी में ISRO, जल्द करेगा चंद्रयान-2 रवाना

Sun, 04 Feb 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Feb 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
chandrayaan-2 mission ISRO moon Liquid Propulsion System Centre tamil nadu
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय अंतरिक्ष शोध अनुसंधान (इसरो) जल्द ही एक और कीर्तिमान रचने जा रहा है। इसरो अपना चंद्रयान-2 जल्द रवाना करेगा, जिसकी मदद से चांद के रहस्य और करीब से जानने में मदद मिलेगी। दिलचस्प बात है कि ऐसा पहली बार होगा जब भारत का चंद्रयान 2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरेगा। 

विज्ञापन


इसरो के चीफ एएस किरण कुमार का कहना है कि उनकी ओर से लैंडिंग के लिए दो जगह चुनी गई हैं, जिनमें से एक पर मुहर लगेगी। साथ ही इससे पहले इन इलाकों में कोई मिशन नहीं किया गया।
विज्ञापन


चंद्रयान-2 को तमिलनाडु में इसरो के केंद्र लिक्विड प्रोपल्सन सिस्टम सेंटर (एलपीएससी) से रवाना किया जाएगा। ये सेंटर महेंद्र गिरी इलाके में स्थित है। बताया जा रहा है कि चंद्रयान 2 को 2018 के तीन से छह महीने से बीच मिशन पर भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारत सरकार ने 18 सितंबर 2008 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस अभियान को स्वीकृति दी थी। अंतरिक्ष यान के डिजाइन को अगस्त 2009 में पूर्ण कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed