फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrayaan-2 journey on the right path: ISRO

चंद्रयान-2 का सफर सही रास्ते पर, इसरो के नियंत्रण में है मिशन

Wed, 24 Jul 2019 05:59 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 24 Jul 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-2 journey on the right path: ISRO

देश के दूसरे चंद्रमिशन चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के एक दिन बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को कहा है कि चंद्रयान-2 अंतरिक्षयान की सेहत ठीक है और वह सही दिशा में जा रहा है।

विज्ञापन


3,850 किलो का चंद्रयान-2 का देश के सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-एमके-3-एम 1 ने सोमवार को दोपहर 2:43 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया था। चंद्रयान-2 के करीब 3.84 लाख किमी की यात्रा करने के बाद सात सितंबर को चांद की सतह पर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसरो ने अपने बयान में कहा है कि रॉकेट से अलग होने के बाद यान का सौर उपकरण अपने आप ही सक्रिय और तैनात हो गया। बंगलूरू स्थित इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क ने अंतरिक्षयान को अपने नियंत्रण में कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के आसमान में दिखी तेज रोशनी

ऐसा हो सकता है कि भारत का दूसरा चंद्रमिशन चंद्रयान-2 ऑस्ट्रेलिया के आसमान से गुजरा हो। यह कहना है विशेषज्ञों का। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी क्वींसलैंड और उत्तरी इलाके में सैकड़ों लोगों ने आसमान में तेज रोशनी देखी।


लोगों ने इस बारे में एक चैनल ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन को बताया। चैनल ने एक प्रत्यक्षदर्शी शौना रॉयस के हवाले से बताया कि शौना ने क्वींसलैंड के जूलिया क्रीक कारवन पार्क के आसमान पर सोमवार को स्थानीय समयानुसार रात 7:30 बजे तेज रोशनी देखी।


कई लोगों ने इस मौके की अपने मोबाइल से तस्वीरें लीं और वीडियो भी बनाए। लोगों को लगा कि यह कोई एलियन या उड़नतश्तरी है। हालांकि, दक्षिणी क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी में खगोलभौतिकी के प्रोफेसर जांटी हॉर्नर ने कहा कि यह कोई एलियन नहीं है, बल्कि यह भारत के चांद पर जाने के निशान हैं। यह अमेरिका और रूस का युग नहीं है, बल्कि यह चीन और भारत का युग है, जो चांद पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed