{"_id":"5aacd5744f1c1ba9758b5f7a","slug":"chandrababu-naidu-said-tdp-felt-it-was-pointless-to-continue-in-nda","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह को पत्र लिखकर कहा- 'NDA से जुड़ा रहना आधारहीन'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह को पत्र लिखकर कहा- 'NDA से जुड़ा रहना आधारहीन'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को शुक्रवार रात पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वह महसूस करते हैं कि NDA से जुड़ा रहना आधारहीन है क्योंकि केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 लागू करने में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
चार पन्नों के पत्र में टीडीपी चीफ ने भाजपा और अन्य दलों (वाईएसआर कांग्रेस और जन सेना) के बीच 'मिलीभगत' का उल्लेख नहीं किया। नायडू ने कहा कि बीजेपी आंध्र प्रदेश के लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं थी।
विज्ञापन
नायडू ने कहा कि टीडीपी यह सोचकर गठबंधन में आई थी कि हमारे राज्य के लोगों के साथ न्याय होगा। लेकिन जब हमारे लोगों को न्याय ही नहीं मिला तो गठबंधन में रहना आधारहीन है। नायडू ने कहा कि 7 मार्च को मीडिया में वित्तमंत्री अरुण जेटली के दिए बयान से साफ हो गया था कि आंध्र प्रदेश के 5 करोड़ लोगों के लिए सरकार के मन में कोई आदर नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूनियन बजट पास किया गया लेकिन आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ न्याय नहीं किया गया। नायडू ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए कहा था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।