{"_id":"56e023b64f1c1bf23a8b4588","slug":"chandra-kumar-bose-ji-will-be-the-candidate-against-cm-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ेगें सुभाष चंद्र बोस के परपोते","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ेगें सुभाष चंद्र बोस के परपोते
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Mar 2016 07:07 PM IST
सार
- सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस के नाम पर पार्टी ने किया ऐलान
- 4 अप्रैल को प. बंगाल में होंगे चुनाव
विज्ञापन
चंद्र कुमार बोस
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने प. बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। नेताजी जी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस के बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने इस बात का ऐलान किर दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने इस बात की जानकारी दी। अपने नाम की घोषणा होने के बाद चंद्र कुमार बोस ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि अब पं बंगाल में परिवर्तन का समय आ गया है, और यह परिवर्तन पं बंगाल में भाजपा लेकर आएगी। मालूम हो कि बीते 25 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में चंद्र कुमार बोस पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
यह पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा चंद्र कुमार बोस को प. बंगाल के चुनाव में उतारेगी। गौरतलब है कि आगामी 4 अप्रैल को प. बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। प. बंगाल 4 अप्रैल से 6 चरणों में चुनाव होने हैं। पांच मई को अंतिम चुनाव होगा, और 19 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
Chandra Kumar Bose ji will be the candidate against CM Mamata Banerjee-Smriti Irani
— ANI (@ANI_news) March 9, 2016
The time has come to bring about change in West Bengal which will be brought by BJP: Chandra Kumar Bose pic.twitter.com/jDBOzPZxA5
— ANI (@ANI_news) March 9, 2016