फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandan Bose aide of Ramvriksha yadav held in

जवाहरबाग के आरोपी रामवृक्ष का सलाहकार चंदन बोस गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2016 06:16 PM IST
अरुण पाठक / अमर उजाला, बस्ती
अरुण पाठक / अमर उजाला, बस्ती Updated Wed, 15 Jun 2016 06:16 PM IST
सार

  • ससुराल में पत्नी के साथ रह रहा था चंदन
  • बोस ने ही रामवृक्ष को दी थी जवाहरबाग पर कब्जे की सलाह 

विज्ञापन
Chandan Bose aide of Ramvriksha yadav held in
बीवी संग चंदन

विस्तार

रामवृक्ष यादव भारतीय करेंसी के समानांतर अपना  सिक्का चलाना चाहता था, जिस पर सुभाष चंद्र बोस छपे हों। वह कहता था ‌कि यही सिक्का आजाद हिंद बैंक की करेंसी माना जाए। इसी तरह के लोकलुभाव बातें करके उसने जवाहरबाग में दूर-दूर से अनुयायियों को एकत्र किया था।

विज्ञापन


मथुरा के जवाहरबाग कांड की स्क्रिप्ट तैयार करने वाले रामवृक्ष यादव के दाहिने हाथ रहे चंदन बोस ने यह खुलासा पत्रकारों के सम्मुख किया। शाकाहार व सदाचार का संदेश बांटने वाले बाबा जय गुरुदेव का भरोसेमंद सहयोगी रामवृक्ष को हिंसक बनाने वाला यह शख्स परशुरामपुर थानाक्षेत्र में अपनी ससुराल से पत्नी पूनम के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन


वहां अपने ससुर रामलाल तिवारी के घर पहचान छिपाकर रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम ने मुकामी पुलिस के सहयोग से उसे दबोच लिया। एसपी कृपाशंकर सिंह ने बुधवार को उसे पत्नी के साथ पत्रकारों के सम्मुख प्रस्तुत किया। चंदन ने बताया कि 2010 में लुधियाना में जय गुरुदेव की संगत थी। जिसमें वह भी गया था। तब तक रामवृक्ष यादव बाबा के सबसे करीबी थे। धीरे-धीरे रामवृक्ष से उसके संबंध प्रगाढ़ होते
विज्ञापन
विज्ञापन

गए। 

बोस ने ही रामवृक्ष को दी थी जवाहरबाग पर कब्जे की सलाह 

Chandan Bose aide of Ramvriksha yadav held in
ramvriksha yadav - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा-बरेली

पुलिस के अनुसार जय गुरुदेव की मृत्यु के बाद संपत्ति से बेदखल होने पर रामवृक्ष को इसी ने आक्रामक रास्ता अख्तियार करने की सलाह दी। उसने बताया कि जवाहरबाग में कब्जा कर समानान्तर सरकार चलाने वाले रामवृक्ष के कागजी कामकाज और रुपयों के हिसाब आदि का जिम्मा चंदन बोस पर ही था। 

एसपी ने बताया कि रामवृक्ष का दाहिना हाथ कहे जाने वाला यह शख्स चंदन बोस मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसका फाइनेंसर राकेश बाबू गुप्ता बदांयू का रहने वाला है। जो हथियारों की व्यवस्था भी करता था। राकेश बाबू के ऊपर पैसों का इंतजाम करने का जिम्मा रहता था।

एसपी ने संयुक्त टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया है। एसपी ने बताया कि जवाहरबाग में 2 जून को हुई गोलीबारी में मथुरा के फरह थाने के एसओ संतोष यादव को गोली मारने के मामले में रामवृक्ष यादव के साथ उसका खास सलाहकार चंदन बोस, गिरीश यादव और राकेश गुप्ता मुख्य आरोपी हैं। इन तीनों की तलाश में पुलिस दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों की खाक छानती रही। सूत्रों के अनुसार अलग-अलग जिले में वे भी दबोच लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed