फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Challenges' had overpowered vast opportunities in Sino-India ties, Indian envoy Misri tells Chinese FM

India China: चीन में निवर्तमान राजदूत मिसरी ने की वांग यी से आभासी मुलाकात, सीमा गतिरोध हल होने की जताई उम्मीद 

Mon, 06 Dec 2021 09:36 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: Amit Mandal Updated Mon, 06 Dec 2021 09:36 PM IST
सार

विक्रम मिसरी ने लद्दाख में तनाव का जिक्र करते हुए कि पिछले साल से कुछ चुनौतियों ने रिश्ते में असर डाला था बावजूद इसके हमारे संबंधों में अवसर और चुनौतियां दोनों शामिल थे। 

विज्ञापन
'Challenges' had overpowered vast opportunities in Sino-India ties, Indian envoy Misri tells Chinese FM
भारत-चीन - फोटो : pixabay

विस्तार

चीन में निवर्तमान भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने सोमवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी से एक आभासी विदाई भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ चुनौतियों ने पिछले साल द्विपक्षीय संबंधों में असर डाला था और उम्मीद है कि लगातार संचार के साथ दोनों पक्ष वर्तमान कठिनाइयों को दूर करने में सक्षम होंगे। लद्दाख में तनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल से कुछ चुनौतियों ने रिश्ते में असर डाला था बावजूद इसके हमारे संबंधों में अवसर और चुनौतियां दोनों शामिल थे। 

विज्ञापन


निरंतर बातचीत से सीमा गतिरोध हल होने की जताई उम्मीद 
मिसरी जिन्हें मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है, इस महीने के अंत में नई दिल्ली की यात्रा करने वाले हैं। उनके उत्तराधिकारी का नाम अभी तय नहीं हुआ है। यहां भारतीय दूतावास की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राजदूत को उम्मीद है कि राजनीतिक, राजनयिक और सैन्य सभी स्तरों पर बातचीत के साथ, दोनों पक्ष मौजूदा कठिनाइयों को हल करने और संबंधों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे। हालांकि प्रेस विज्ञप्ति में चुनौतियों का विवरण नहीं दिया गया, लेकिन वह स्पष्ट रूप से पूर्वी लद्दाख में जारी सैन्य गतिरोध का जिक्र कर रहे थे, जिससे द्विपक्षीय संबंध लगभग ठप हो गए।
विज्ञापन


राजदूत ने विशेष रूप से भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में मौजूदा मुद्दों के पूर्ण समाधान के लिए उचित मार्गदर्शन तैयार करने में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और विदेश मंत्री वांग यी द्वारा निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला। दोनों विदेश मंत्रियों के बीच सहमति के अनुसार इन मुद्दों का समाधान जल्द ही निकाल लिया जाएगा, जिससे संबंधों को सामान्य होने की ओर लौटने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed