फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chairman Venkaiah Naidu said that out of 17 notices, only one was related to discussion on the situation of corona infection

मानसून सत्र: वेंकैया ने 10 दलों के 17 नेताओं का कार्यस्थगन प्रस्ताव किया अस्वीकार

Mon, 19 Jul 2021 06:26 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 19 Jul 2021 06:26 PM IST
सार

सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि 17 नोटिस में से केवल एक नोटिस कोरोना संक्रमण के हालात पर चर्चा कराने से संबंधित था। शेष 16 नोटिस अन्य विषयों से जुड़े थे...

विज्ञापन
Chairman Venkaiah Naidu said that out of 17 notices, only one was related to discussion on the situation of corona infection
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

संसद के मानसून सत्र में विपक्ष ने पहले दिन सरकार को जमकर घेरा। लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही स्थगित हुई। यहां तक प्रधानमंत्री को संसद के सदस्यों से मंत्रिमंडल के नए सदस्यों का परिचय कराने में हंगामे का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर आरोप भी लगाया कि वह दलितों, पिछड़ों, महिलाओं को मंत्री के रूप में नहीं देखना चाहता। इस दौरान सदस्यों ने कार्य स्थगन प्रस्ताव और ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा का नोटिस भी दिया।

विज्ञापन


राज्यसभा में 10 दलों के 17 सदस्यों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। हालांकि सभापति वेंकैया नायडू ने इनमें से किसी भी नोटिस को स्वीकार नहीं किया। इस बारे में सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि 17 नोटिस में से केवल एक नोटिस कोरोना संक्रमण के हालात पर चर्चा कराने से संबंधित था। शेष 16 नोटिस अन्य विषयों से जुड़े थे। एक दल के सदस्यों ने दो विषयों पर कार्यस्थगन के प्रस्ताव का नोटिस दिया था। वेंकैया नायडू ने कहा कि उन्होंने सभी नोटिस को ध्यान से पढ़ा और इनमें से एक भी निर्धारित कामकाज को स्थगित करके उस विषय पर चर्चा कराने के योग्य नहीं पाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed