फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre treating Muslims as second class citizens alleges Kerala CM vijayan

Kerala: 'मुस्लिमों से दूसरे दर्जे के नागरिकों की तरह व्यवहार कर रही केंद्र सरकार', केरल सीएम ने ऐसा क्यों कहा?

Sat, 17 Jan 2026 09:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 17 Jan 2026 09:20 AM IST
सार

केरल सीएम ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार मुस्लिमों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसा व्यवहार कर रही है। सीएम ने अपने दावे के पक्ष में केंद्र की कई योजनाओं का जिक्र किया और आरोप लगाया कि इनमें मुस्लिमों को मुख्यधारा से अलग कर दिया है। 

विज्ञापन
Centre treating Muslims as second class citizens alleges Kerala CM vijayan
केरल सीएम का बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मुसलमानों से दूसरे दर्जे के नागरिकों की तरह व्यवहार कर रही है। केरल सीएम ने कहा कि केंद्र की कई नीतियां और कानून जैसे नागरिकता कानून, नया वक्फ कानून, मुसलमानों को मुख्यधारा से अलग करते हैं। केरल सीएम ने 'केरल मुस्लिम जमात' द्वारा आयोजित 'केरल यात्रा' कार्यक्रम के समापन पर यह बात कही। केरल यात्रा 1 जनवरी को कासरगोड से शुरू होकर पूरे प्रदेश में होते हुए तिरुवनंतपुरम में समाप्त हुई। 
विज्ञापन


क्या-क्या बोले सीएम विजयन?
  • सीएम विजयन ने अपने संबोधन में कहा, धर्मनिरपेक्षवाद, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर आज देश में खतरा मंडरा रहा है। देशभर में अल्पसंख्यक समुदाय जैसे मुस्लिम और ईसाइयों और उनके पूजा स्थलों पर हमले हो रहे हैं। 
  • विज्ञापन
  • उन्होंने कहा कि इस स्थिति में बहुसंख्यक सांप्रदायिकता, अल्पसंख्यक सांप्रदायिकता से नहीं लड़ सकती, क्योंकि दोनों ताकतें एक दूसरे को बढ़ावा देती हैं। ऐसे में धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करके ही इससे बचा जा सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वामपंथी नेता ने कहा कि केरल में पूर्व में कई निर्मम सांप्रदायिक दंगे और संघर्ष हुए, लेकिन एलडीएफ सरकार के कड़े रुख के चलते अब ये सब खत्म हो गया है।
  • सीएम ने कहा कि लोगों को धर्म के आधार पर बांटने वाली ताकतों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।
  • इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष वीडी सतीशन भी शामिल हुए।
  • वीडी सतीशन ने कहा, किसी भी सांप्रदायिकता के प्रति तुष्टीकरण की रणनीति अपनाकर या इसके प्रति नरम रुख अपनाना भी बेहद खतरनाक है। 
  • कांथापुरम ए पी अबू बकर मुसलियार के नेतृत्व में 'केरल यात्रा' निकाली गई, जिसकी सीएम विजयन ने तारीफ की और इसे सही दिशा में उठाया गया कदम बताया। 
  • सीएम ने कहा, 'इस दौर में जब धर्म या नस्ल के आधार पर लोगों को अलग करने के जानबूझकर प्रयास किए जा रहे हैं, तो ऐसे कदम इसके खिलाफ एक बड़ा बचाव हैं।'

ये भी पढ़ें- BMC Election Results: साथ आए ठाकरे बंधु, फिर क्यों रह गए जीत से दूर? गठबंधन को पारंपरिक गढ़ों में मिली बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed