फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   centre transfer srinagar ssp rakesh balwal to manipur after violence erupted in north east state

मणिपुर: श्रीनगर के एसएसपी राकेश बलवाल का मणिपुर तबादला, इंफाल में हिंसा भड़कने के बाद सरकार का फैसला

Thu, 28 Sep 2023 01:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 28 Sep 2023 01:14 PM IST
सार

श्रीनगर में तैनाती से पहले राकेश बलवाल एनआईए में भी साढ़े तीन साल तक प्रतिनियुक्ति पर थे। आईपीएस राकेश बलवाल पुलवामा हमले की जांच करने वाली टीम का भी हिस्सा थे, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
centre transfer srinagar ssp rakesh balwal to manipur after violence erupted in north east state
आईपीएस राकेश बलवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीसीएस अधिकारी राकेश बलवाल का मणिपुर तबादला कर दिया है। राकेश बलवाल श्रीनगर में एसएसपी के पद पर तैनात थे, जिन्हें हिंसा भड़कने के बाद मणिपुर भेजा गया है। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी का मूल कैडर मणिपुर ही है और फिलहाल वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एसएसपी के पद पर तैनात थे। मणिपुर में दो युवकों के शवों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी माने जाते हैं राकेश बलवाल
राकेश बलवाल को साल 2021 के अंत में श्रीनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी थी। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें आईपीएस राकेश बलवाल को समय से पहले एजीएमयूटी कैडर से उनके मूल कैडर मणिपुर में वापस भेजने की मांग की गई थी। श्रीनगर में तैनाती से पहले राकेश बलवाल एनआईए में भी साढ़े तीन साल तक प्रतिनियुक्ति पर थे। आईपीएस राकेश बलवाल पुलवामा हमले की जांच करने वाली टीम का भी हिस्सा थे, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन


मणिपुर में फिर भड़की हिंसा
बता दें कि मणिपुर में दो युवकों के शवों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके चलते मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क गई है। ताजा हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं। वहीं गुस्साई भीड़ ने बीती रात इंफाल पश्चिम में डीसी ऑफिस पर हमला बोल दिया और वहां कई वाहनों को आग लगा दी। मणिपुर के उरीपोक, येसकुल, सेगलबंद और तेरा इलाकों में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। हालात को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलानी पड़ी। मणिपुर में बीती 3 मई से जारी हिंसा में अभी तक 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed