{"_id":"57c8110f4f1c1b3d782cb8b6","slug":"centre-took-right-decision-to-stop-governmental-facilities-of-separatist-s","type":"story","status":"publish","title_hn":" अमर उजाला पोल: अलगाववादियों की सुविधाएं बंद करने का केंद का कदम सही ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: अलगाववादियों की सुविधाएं बंद करने का केंद का कदम सही
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
Updated Thu, 01 Sep 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने अलगाववादियों को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं बंद करने का फैसला किया है। इसी विषय पर पाठकों की राय जानने के लिए अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल पूछा कि क्या अलगाववादी नेताओं की सरकारी सुविधाएं बंद करने से कश्मीर में हिंसा पर लगाम लगेगी?
विज्ञापन
पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला- हां, केंद्र का फैसला सही है, दूसरा- नहीं और तीसरा- कुछ नहीं सह सकते। ऑनलाइन पोल में कुल 7,219 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 89.93 फीसद यानी 6,492 पाठकों ने पहले यानी हां वाले विकल्प को चुना। इनका मानना है कि अलगाववादियों की सरकारी सुविधाओं को बंद करने का फैसला सही है। 8.27 फीसद यानी 597 लोगों का यह मानना नहीं और 1.8 फीसद यानी 130 लोगों का मानना है, कुछ कह नहीं सकते।
विज्ञापन