फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre to Launch Over 125 Fisheries Projects Worth More Than Rs 100 Crore in Tamil Nadu on Friday

Tamil Nadu: मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने दी 100 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी, जानें मामला

Thu, 11 Jul 2024 03:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 11 Jul 2024 03:23 PM IST
सार

अधिकारियों का कहना है कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की जा रही हैं। इसमें फिश रिटेल कियॉस्क, झींगा मछली की हैचरी, मछली ब्रूड बैंकों की स्थापना, सजावटी मछलियों की यूनिट, बायोफ्लॉक यूनिट, फिश फीड मिल और मछली पालन उद्यमों की स्थापना शामिल है।

विज्ञापन
Centre to Launch Over 125 Fisheries Projects Worth More Than Rs 100 Crore in Tamil Nadu on Friday
मछली पालन को बढ़ावा देगी सरकार - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्र सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल करने जा रही है। मत्स्य पालन क्षेत्र में सरकार 100 करोड़ का निवेश कर 125 नए प्रोजेक्ट शुरू करेगी। इन परियोजनाओं का शुक्रवार को मदुरै में होने वाली मत्स्य पालन समर मीट में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


मत्स्य पालन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत 100 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए नई पहल
अधिकारियों का कहना है कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की जा रही हैं। इसमें फिश रिटेल कियॉस्क, झींगा मछली की हैचरी, मछली ब्रूड बैंकों की स्थापना, सजावटी मछलियों की यूनिट, बायोफ्लॉक यूनिट, फिश फीड मिल और मछली पालन उद्यमों की स्थापना शामिल है। इससे मछली पालन के प्रति रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन


वित्तीय सहायता को लेकर कुछ भी तय नहीं
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना केंद्र सरकार का ऐसा कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य मत्स्य पालन क्षेत्र का सतत विकास करना है। हालांकि, इस योजना में वित्तीय सहायता को लेकर कुछ भी तय नहीं है, मगर योजना स्थानीय मत्स्य पालन व्यवसाय और देश में मछली पालन को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके तहत मत्स्य पालन समर मीट का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के इस संयुक्त कार्यक्रम से मछली पालन क्षेत्र में निवेशकों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही केंद्र सरकार की पहल के बारे में जागरूकता आएगी।

12 विजेताओं को सम्मानित करेंगे
अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु में समर मीट आयोजित करने का उद्देश्य मछली पालकों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि मीट के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंह मछली पालन स्टार्टअप शुरू करने वाले 12 विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों को ग्रांट भी देंगे।


कार्यक्रम में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, जॉर्ज कुरियन और तमिलनाडु की मत्स्य पालन मंत्री अनीथा आर राधाकृष्णनन शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed