फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre to allocate Rs 12600 crore to Gujarat for construction of roads bridges and logistic parks

Fund: गुजरात को केंद्र से मिलेगा 12600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड, नितिन गडकरी ने बताया कहां किए जाएंगे खर्च

Thu, 19 Jan 2023 07:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 19 Jan 2023 07:33 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए गुजरात पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र द्वारा दिए जाने वाले फंड के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
Centre to allocate Rs 12600 crore to Gujarat for construction of roads bridges and logistic parks
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : Twitter@nitin_gadkari

विस्तार

केंद्र सरकार ने गुजरात को बड़ी सौगात देने का एलान किया  है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार गुजरात के लिए 12,600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कोष आवंटित करेगी। इस फंड से राज्य में सड़कों, पुलों और लॉजिस्टिक पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए गुजरात पहुंचे थे। इसी क्रम में अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के बाद अहमदाबाद के पास कविता गांव में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने केंद्र द्वारा अतिरिक्त फंड जारी करने की बात कही। इससे पहले बुधवार को गडकरी ने राज्य में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के बारे में गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की थी।
विज्ञापन


1,000 से बनाए जाएंगे ओवर ब्रिज
केंद्र द्वारा दिए जाने वाले अतिरिक्त फंड में से राज्य में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक पार्कों के विकास के लिए 6,000 करोड़ रुपये और राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा अन्य सड़कों पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) या रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के निर्माण के लिए 1,000 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। सेतुबंधन योजना के तहत राज्य में आरओबी या आरयूबी का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्षिक योजना के तहत, हम गुजरात को 2,600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड देंगे। इसके साथ ही अन्य 3,000 करोड़ रुपये राज्य राजमार्गों, जिला सड़कों और नगरपालिका क्षेत्रों के अंदर सड़कों के निर्माण के लिए आवंटित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कुल मिलाकर हम गुजरात को 12,600 करोड़ रुपये का फंड देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे जल्द होगा पूरा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस दौरान 109 किलोमीटर लंबे अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे को लेकर चल रहे काम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 


गौरतलब है कि ये एक्सप्रेस वे जनवरी 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। ये एक्सप्रेस वे अहमदाबाद को  धोलेरा स्मार्ट सिटी से जोड़ेगा। इस राजमार्ग परियोजना 2021 में शुरू हुई और अब तक लगभग 21 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed