फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC keeps in abeyance its Oct 16 order appointing Justice M B Lokur panel

प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार लाएगी कानून, लोकुर समिति पर फिलहाल रोक

Tue, 27 Oct 2020 06:32 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 27 Oct 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
SC keeps in abeyance its Oct 16 order appointing Justice M B Lokur panel
दिल्ली में प्रदूषण का धुंध - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर के आसपास पराली जलाने पर निगरानी और इससे निपटने के लिए उठाए गए कदमों के समन्वय के लिए शीर्ष कोर्ट के सेवानिवृत्त जज मदन बी लोकुर की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। शीर्ष कोर्ट ने केंद्र सरकार के आग्रह पर अपने 16 अक्तूबर के फैसले पर रोक लगाई है। 

विज्ञापन


सीजेआई एसए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन की पीठ ने केंद्र द्वारा वायु प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक कानून लाने के आश्वासन के चलते यह फैसला किया है। पीठ ने कहा, प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। यही एक बड़ा मुद्दा है जिसका हल तुरंत होना चाहिए और वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। इससे पहले 16 अक्तूबर को अपने फैसले में  सुप्रीम कोर्ट ने एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड के सदस्यों को पराली जलाने की निगरानी में सहयोग के लिए तैनात करने का निर्देश दिया था। पीठ ने कहा था कि वह सिर्फ इतना चाहती है कि दिल्ली एनसीआर के लोग बिना किसी प्रदूषण के स्वच्छ हवा में सांस लें। पीठ अब इस मामले में प्रदूषण से जुड़े अन्य लंबित मामलों के साथ 29 अक्तूबर को सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन


चार दिन में कानून का मसौदा पेश करेगी सरकार
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया, केंद सरकार ने इस मामले में गंभीरता से विचार किया है। उन्होंने कहा, प्रदूषण रोकने के लिए कानून के मसौदे को चार दिन के भीतर अदालत में पेश किया जाएगा। इस लिए पिछले आदेश पर फिलहाल रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा, प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए युद्ध स्तर पर काम किए जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से पहले नहीं आएगा कानून
याचिकाकर्ता के वकील विकास सिंह ने पीठ से कहा कि कानून आने में एक साल लगेगा। इसके लिए अगले साल तक का इंतजार करना होगा। इस पर मेहता ने जवाब दिया कि यह सरकार तुरंत फैसले लेती है और काम पूरा करती है। 


जब कानून बन रहा तो हमें आदेश पारित करने की जरूरत नहीं 
पीठ ने इस पर कहा कि जैसा कि सॉलिसिटर जनरल ने बताया है अगर सरकार कानून बना रही है तो इस संदर्भ में हमें आदेश पारित करने की जरूरत नहीं है। पूर्व में जो आदेश दिया गया उसे लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं है। पीठ ने कहा, हमें नहीं पता था कि कमेटी क्या करेगी या सरकार इस मामले में क्या कर रही है। \
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed