फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre tells Rajya Sabha that Covid vaccination pace slowed down as most target beneficiaries covered news in Hindi

राज्यसभा में बोली सरकार: कोविड टीकाकरण अभियान की रफ्तार धीमी हुई, क्योंकि अधिकांश लाभार्थियों को लग चुके टीके

Tue, 22 Mar 2022 05:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 22 Mar 2022 05:44 PM IST
सार

देश में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की रफ्तार धीमी होने के पीछे का कारण सरकार ने बताया है कि अधिकांश लाभार्थियों को टीका लग चुका है। 

विज्ञापन
Centre tells Rajya Sabha that Covid vaccination pace slowed down as most target beneficiaries covered news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि देश में 15 वर्ष और इससे अधिक आयु के 95.5 फीसदी लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। वहीं, 80.6 फीसदी लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। सरकार ने कहा कि अधिकतर पात्र लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है इसलिए टीकाकरण अभियान की रफ्तार धीमी हो गई है।

विज्ञापन


इस सवाल पर कि क्या देश के अस्पतालों में जो कोविड टीके उपलब्ध हैं वह आने वाले समय में एक्सपायर होने वाले हैं, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि केंद्र टीकों के स्टॉक पर करीबी से नजर बनाए हुए है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उनकी खपत की निगरानी भी की जा रही है ताकि कोविड-19 टीकों की बर्बादी होने की स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन


मांग के आधार पर की जा रही है टीकों की आपूर्ति
पवार ने कहा कि टीकों की आपूर्ति राज्यों की मांग के आधार पर की जा रही है। राज्यों को पर्याप्त मात्रा में टीकों की खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं जिनसे वह अपने बचे हुए पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण कर सकते हैं और एहतियाती खुराकें भी दे सकते हैं। जो टीके एक्सपायर होने वाले हैं उन्हें संबंधित राज्य सरकारें समय से उपयोग के लिए फिर से वितरित करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों को दी गई है रोज समीक्षा करने की सलाह
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सलाह भी दी गई है कि वह टीकाकरण अभियान की कवरेज और टीका बर्बादी की दैनिक आधार पर समीक्षा करें। टीके फिर से वितरित करें। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान पूरी तरह सफल रहा है और अधिकांश लाभार्थियों को इसकी दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed