Maharashtra: '2022 से लंबित है नवी मुंबई एयरपोर्ट के नाम बदलने का प्रस्ताव', केंद्र पर आदित्य ठाकरे का आरोप
Maharashtra: महाराष्ट्र के नेता और शिवसेना यूबीटी के विधायक आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, केंद्र सरकार के पास महा विकास अघाड़ी सरकार की तरफ से 2022 में नवी मुंबई एयरपोर्ट के नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा गया था। जो अभी तक लंबित ही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीबी पाटिल की जयंती पर पूछा सवाल
सोशल मीडिया एक्स पर आदित्य ठाकरे ने कहा, 'आज लोकनेता डीबी पाटिल की जयंती है। जून 2022 में, एमवीए सरकार के मंत्रिमंडल ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम श्री डीबी पाटिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने का फैसला किया और केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी। वर्तमान स्थिति यह है कि कैबिनेट का फैसला अभी भी केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए लंबित है।'
It is the birth anniversary of Shri DB Patil.
In 2022, the MVA Government cabinet decided to name the Navi Mumbai International Airport as Shri DB Patil International Airport and sent the recommendation to the Union government.विज्ञापन विज्ञापन
The status: pending for approval from Govt of… — Aaditya Thackeray (@AUThackeray) January 13, 2025
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से आदित्य ठाकरे ने किया अनुरोध
उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के लिए इस तरह का लंबित रहना सामान्य बात है या ऐसा इसलिए है क्योंकि वे महाराष्ट्र का अपमान करना चाहते हैं। आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में नागरिक उड्डयन मंत्रियों को लिखित अनुस्मारक के बावजूद, प्रस्ताव लंबित था। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से आज दिवंगत नेता के जन्मदिन के अवसर पर प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया। शिवसेना (यूबीटी) विधायक ने आगे लिखा कि छत्रपति संभाजीनगर में हवाई अड्डे का नाम छत्रपति संभाजी महाराज हवाई अड्डा रखने का प्रस्ताव 2020 से केंद्र सरकार के पास लंबित था।