{"_id":"590d13b24f1c1b290444104b","slug":"centre-s-move-on-foreign-funding-notice-is-a-clear-case-of-political","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंडिंग मामले में केंद्र के नोटिस को आप ने बताया राजनीतिक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फंडिंग मामले में केंद्र के नोटिस को आप ने बताया राजनीतिक
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 May 2017 05:37 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी सहायता नियमन कानून (एफसीआरए) के तहत लिए गए चंदे को लेकर केंद्र सरकार से नोटिस मिलने पर आम आदमी पार्टी ने बयान जारी किया है। नोटिस को राजनीतिक बताते हुए आप ने कहा कि पार्टी ने कोई तथ्य नहीं छिपाया है। पार्टी केंद्र सरकार की एजेंसियों को सहयोग करने के लिए तैयार है। हालांकि, पार्टी का कहना है कि इस मामले में पहले ही केंद्र सरकार ने खुद अदालत में आप को क्लीन चिट दी है।
विज्ञापन
आप का कहना है कि यह मामला पूरी तरह राजनीतिक है। इसकी वजह यह है कि हाईकोर्ट में केंद्र सरकार पहले ही कह चुकी है कि आप के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता। बावजूद इसके नया नोटिस जारी कर दिया है। पार्टी के मुताबिक, सारी केंद्रीय एजेंसियां आप, दिल्ली सरकार व उनके मंत्रियों के खिलाफ लगी हैं। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने कहा कि गृह मंत्रालय इससे पहले अदालत में दो-दो बार हलफनामा दे चुका है कि आप की फंडिंग में कोई गड़बड़ी नहीं है। बावजूद इसके आप को परेशान करने का लोभ केंद्र सरकार छोड़ नहीं पा रही है। आप डरने वाली पार्टी नहीं है। केंद्र को उसके सभी सवालों का जवाब मिलेगा।
विज्ञापन