फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre reviews progress of relief restoration work in cyclone Amphan hit West Bengal

'अम्फान' प्रभावित बंगाल के कई क्षेत्रों में राहत कार्यों का केंद्रीय टीम लेगी जायजा

Mon, 25 May 2020 05:17 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 25 May 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Centre reviews progress of relief restoration work in cyclone Amphan hit West Bengal
भारत सरकार - फोटो : फाइल फोटो

कैबिनेट सचिव राजीव गाबा के नेतृत्व में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NCMC) ने सोमवार को चौथी बार पश्चिम बंगाल में चक्रवात अम्फान के बाद चल रहे राहत कार्यों को लेकर बैठक की। अम्फान से तबाह हुए बंगाल के कई क्षेत्रों में चल रहे समन्वय प्रयासों और जन-जीवन को फिर से बहाली के उपायों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई घोषणा के बाद राज्य सरकार को 1000 करोड़ रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। पीएम ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ राहत प्रयासों की समीक्षा की थी। गृह मंत्रालय पश्चिम बंगाल में तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द ही एक केंद्रीय टीम भेजेगा।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने राहत के लिए प्रदान की गई सहायता के लिए केंद्र को धन्यवाद दिया। राज्य के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और दूरसंचार बुनियादी ढांचे की बहाली को प्राथमिकता बताया गया। हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में दूरसंचार कनेक्टिविटी को बहाल कर दिया गया है, लेकिन स्थानीय बिजली वितरण नेटवर्क को हुए नुकसान ने कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति की बहाली को प्रभावित किया है। पड़ोसी राज्यों की टीमों के साथ केंद्र सरकार की एजेंसियों को बिजली बहाली के प्रयासों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed