Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre refutes Bengal CM's claim of excess water release from DVC reservoirs

DVC: डीवीसी जलाशयों से पानी छोड़े जाने के मामले पर केंद्र-बंगाल आमने-सामने, मंत्री ने सीएम के दावों को नकारा

Sat, 04 Oct 2025 11:08 AM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 04 Oct 2025 11:08 AM IST
सार

DVC: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति (डीवीआरआरसी) से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा है कि मैथन जलाशय से 42,500 क्यूसेक और पंचेत जलाशय से 27,500 क्यूसेक सहित कुल 70,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उन्होंने इस बारे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावों को भी खारिज कर दिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Centre refutes Bengal CM's claim of excess water release from DVC reservoirs
सीआर पाटिल, ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई

विस्तार

जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ लाने के लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की ओर से 'एकतरफा और जानबूझकर' पानी छोड़े जाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


पाटिल ने दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति (डीवीआरआरसी) से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि मैथन जलाशय से 42,500 क्यूसेक और पंचेत जलाशय से 27,500 क्यूसेक सहित कुल 70,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उन्होंने कहा, "यह 1,50,000 क्यूसेक नहीं है जैसा कि पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है।"
विज्ञापन


बनर्जी ने पहले आरोप लगाया था कि डीवीसी ने त्योहारों के समय पश्चिम बंगाल में बाढ़ लाने के लिए 1.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा है। उन्होंने इसे त्योहारों के मौसम में लाखों लोगों को कष्ट पहुंचाने की एक जानबूझकर की गई चाल बताया था। उन्होंने डीवीसी के जलाशयों से पानी छोड़े जाने को "शर्मनाक, असहनीय और अस्वीकार्य" बताया और विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों जवाब देते हुए पाटिल ने कहा कि डीवीआरआरसी जलाशय संचालन के लिए दामोदर घाटी जलाशय विनियमन नियमावली की ओर से निर्देशित "व्यवस्थित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण" का पालन करता है। उन्होंने कहा कि विज्ञप्ति जारी करने से पहले समिति ने राज्य के सिंचाई व जलमार्ग निदेशालय से विचार मांगे थे, लेकिन "कोई टिप्पणी या जानकारी नहीं मिली।" मंत्री ने यह भी कहा कि दामोदर के निचले क्षेत्रें में स्थिति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि हुगली जिले के हरिनखोला में जलस्तर चेतावनी की सीमा से नीचे बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed